Churma Laddu
Churma Laddu
होली का त्योहार आ गया है. इस मौके पर तरह-तरह के पकवान बनते हैं. इसमें गुजिया, बर्फी, मालपुआ, लड्डू जैसे स्वादिष्ट मिठाइयां शामिल हैं. होली के मौके पर एक अनोखा लड्डू बना सकते हैं इसे चना दाल और दूध से बनाया जाता है. यह पारंपरिक बूंदी या बेसन के लड्डू से अलग होता है. चलिए आपको चूरमा लड्डू की रेसिपी बताते हैं.
चूरमा लड्डू बनाने में क्या चाहिए?
चरमा लड्डू बनाना काफी आसान है. इसे घर पर बना सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि इसमें क्या-क्या सामान लगता है.
कैसे तैयार करें चना दाल के पकौड़े?
चना दाल वाले चूरमा लड्डू को बनाने का तरीका काफी आसान है. चलिए पूरा प्रोसेस बताते हैं.
कैसे तैयार करें चाशनी?
चाशनी तैयार करने के लिए तीन चौथाई कप चीनी और आधा कप पानी को मिलाकर तब तक उबालें, जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए और हल्का चिपचिपापन न आ जाए. इसमें आधा चम्मच इलायची पाउडर मिलाएं. इस तरह से चाशनी तैयार हो जाएगी.
कैसे बनाएं चूरमा लड्डू?
ठंडे पकोड़ों को छोटे टुकड़ों में तोड़कर दरदरा पीस लें. कढ़ाई में 2 से 3 चम्मच देसी घी गर्म कर लें और इसमें काजू-बादाम और किशमिश को हल्का भून लें. इसके बाद पिसा हुआ मिश्रण इसमें डालकर हल्का सा भून लें. इसके बाद तैयार चाशनी मिलाकर धीमी आंच पर अच्छी तरह से मिलाएं. जब ये मिश्रण तैयार हो जाए तो इसे हाथों से गोल-गोल लड्डू बना लें. इस तैयार चूरमा लड्डू काफी स्वादिष्ट होगा.
ये भी पढ़ें: