scorecardresearch

घर के बाहर शौचालय बनाने को लेकर भिड़े दो पक्ष, महिलाओं और पुरुषों ने एक-दूसरे पर बरसाए लाठी-डंडे, सिपाही समेत 3 पर केस

पूरा मामला कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव का है. पीड़ित जानमति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोस में रहने वाले रामू मौर्य, सुनील मौर्य और श्यामू मौर्य उसके घर के सामने शौचालय बना रहे थे. रामू मौर्य सिपाही है और औरैया जिले में तैनात बताया जा रहा है.

Advertisement
Clash Over Toilet Construction Clash Over Toilet Construction

यूपी के कौशाम्बी जिले में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में महिलाएं और पुरुष एक-दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाते नजर आ रहे हैं. मारपीट में कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है. इस विवाद में एक सिपाही भी शामिल बताया जा रहा है. मामला घर के बाहर शौचालय बनाने को लेकर हुआ. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और सिपाही समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

घर के सामने शौचालय बनाने को लेकर हुआ विवाद
पूरा मामला कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव का है. पीड़ित जानमति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोस में रहने वाले रामू मौर्य, सुनील मौर्य और श्यामू मौर्य उसके घर के सामने शौचालय बना रहे थे. रामू मौर्य सिपाही है और औरैया जिले में तैनात बताया जा रहा है. वह छुट्टी पर घर आया हुआ था. शिकायत के मुताबिक, शौचालय बनाने का विरोध करने पर विवाद शुरू हुआ. आरोप है कि इसके बाद तीनों लोग गाली-गलौज करने लगे और घर से लाठी-डंडे निकालकर मारपीट शुरू कर दी.

Clash Erupts Over Toilet Construction

महिलाओं ने भी लाठी-डंडों से किया हमला
मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते नजर आए. वायरल वीडियो में महिलाएं भी मारपीट करती दिखाई दे रही हैं. किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मारपीट में जानमति, उसके देवर अजय समेत कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया.

सिपाही समेत तीन पर मुकदमा दर्ज
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर सिपाही रामू मौर्य, सुनील मौर्य और श्यामू मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. एडिशनल एसपी अमिता सिंह ने बताया कि मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है.

ये भी पढ़ें: