French Fries
French Fries
बच्चों से लेकर बड़ों तक को फ्रेंच फ्राइज बहुत पसंद होता है. ज्यादातर लोग इसे दुकान से खरीदकर घर लाते है और इसका स्वाद लेते हैं. लेकिन इसे आसानी से घर पर भी बनाया जा सकता है और आप फैमिली के साथ इसका लुत्फ उठा सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि घर पर कैसे स्वादिष्ट फ्रेंच फ्राइज बना सकते हैं, जो बच्चों को खूब पसंद आए और सेहत के लिए भी नुकसानदायक ना हो.
फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए जरूरी सामान-
घर में स्वादिष्ट फ्रेंच फाइज बनाना बहुत आसान है. फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए बहुत कम चीजों की जरूरत होती है. चलिए जानते हैं कि फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है.
किसकी कितनी हो मात्रा-
फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए आलू, तेल, नमक, काली मिर्च पाउडर और लाल मिर्च पाउडर कितनी मात्रा में चाहिए. चलिए बताते हैं.
कैसे तैयार करें आलू?
फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए सबसे पहले अच्छे आलू का चुनाव जरूरी है. ऐसे आलू लेने चाहिए, जो फ्राइ होने पर अंदर से सॉफ्ट और बाहर से क्रिस्पी हों. फ्रेंच फ्राइज के लिए नए आलू नहीं लेने चाहिए. ये फ्राइज के लिए उतने अच्छे नहीं होते हैं.
इसके बाद आलू को अच्छी तरह से धो लेना चाहिए. इसके बाद आलू को लंबी स्टिक्स के आकार में काटना चाहिए. ये ध्यान रखना है कि सभी टुकड़े एक जैसे दिखाई दें, इससे तलने में आसानी होती है और देखने में फ्रेंच फ्राइज अच्छे लगते हैं.
इसके बाद कटे हुए आलू को 15-20 मिनट तक पानी में भिगो देना चाहिए. ये बहुत जरूरी होता है. इससे आलू का एक्स्ट्रा स्टार्च निकल जाता है और फ्राइज ज्यादा कुरकुरे बनते हैं.
फ्रेंच फ्राइज बनाने का तरीका-
जब आलू पूरी तरह से तैयार हो जाए तो उसमें लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं. इसमें हल्दी भी डाल लें. इसके बाद इसमें कॉर्नफ्लोर भी डालें. आखिर में स्वाद के मुताबिक नमक भी डाल सकते हैं. जब सबकुछ तैयार हो जाए तो कढ़ाई में तेल गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें आलू को डाल दें और अच्छी तरह से फ्राई करें. जब आलू गोल्डन ब्राउन हो जाए तो उसे कढ़ाई से निकाल लें. इसके बाद इसे ठंडा करके लें और इसे स्वाद लें.
ये भी पढ़ें: