scorecardresearch

Crassula Gardening Tips: चुंबक की तरह धन को खींचता है यह पौधा, घर में लगाते ही पैसों की होने लगती है बारिश

Gardening Tips: सभी लोग जानते हैं कि घर में मनी प्लांट लगाने से आर्थिक समृद्धि आती है लेकिन आज हम आपको क्रासुला के पौधे के बारे में बता रहे हैं, जो धन को चुंबक की तरह अपनी ओर खींचता है. यदि आप इस पौधे को घर में लगाएंगे तो पैसों की बारिश होने लगेगी. इसको भगवान कुबेर का पसंदीदा पौधा माना जाता है.

Crassula Crassula

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में हर पौधे का एक अपना ही महत्व बताया गया है. सभी लोग जानते हैं कि घर में मनी प्लांट लगाने से आर्थिक समृद्धि आती है लेकिन आज हम आपको क्रासुला पौधे (Crassula Plant) के बारे में बता रहे हैं, जो धन को चुंबक की तरह अपनी ओर खींचता है. यदि आप इस पौधे को घर में लगाएंगे तो पैसों की बारिश होने लगेगी. इसको भगवान कुबेर का पसंदीदा पौधा माना जाता है. 

आपको मालूम हो कि क्रासुला का पूरा नाम क्रासुला ओवाटा है. इसे जेड ट्री, लकी ट्री, फ्रेंडशिप ट्री और मनी ट्री के नाम से भी जाना जाता है. वास्तु शास्त्र में क्रासुला के पौधे को आर्थिक समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है. कई लोग क्रासुला के पौधे को सजावटी के तौर पर घर और ऑफिस में लगाते हैं. यह पौधा घर की सुंदरता तो बढ़ाता ही है साथ ही यह सकारात्मक ऊर्जा भी लाता है. क्रासुला का पौधा पर्यावरण के लिए भी अच्छा माना जाता है. 

धन की होती है प्राप्ति
क्रासुला का पौधा को ऑफिस में रखने से धन की प्राप्ति होती है. व्यापार वाले जगह पर इस पौधे को लगाने से काफी लाभ मिलता है. घर में क्रासुला को लगाने से घर की आर्थिक तंगी दूर हो जाती है. घर में पैसों की एक तरह से बारिश होने लगती है. ऐसी मान्यता है कि क्रासुला का पौधा धन को चुंबक की तरह अपनी ओर खींचता है. यदि आपके पास धन नहीं ठहरता है तो आप इस पौधे को घर में लगा सकते हैं.

दिशा का रखें ध्यान 
क्रासुला का पौधा लगाते समय दिशा का ध्यान जरूर रखना चाहिए क्योंकि इस पौधे को गलत दिशा में लगाने से धन लाभ की जगह धन हानि भी हो सकती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रासुला के पौधे को घर के प्रवेश द्वार की दाहिनी तरफ लगाना चाहिए. इस पौधा को उत्तर-पूर्व दिशा या लिविंग रूम में रखना शुभ होता है. आप इसे ऑफिस के एंट्री गेट के पास रख सकते हैं. 

दिखने में बहुत सुंदर लगता है क्रासुला का पौधा 
क्रासुला का पौधा दिखने में बहुत सुंदर लगता है. क्रासुला की पत्तियां मोटी और मुलायम होती हैं. इसकी पत्तियां त्रिकोणीय आकार की होती हैं. पत्तियों के सिरे कोने से निकले होते हैं. क्रासुला की पत्तियां मजबूत और लचीली होती हैं. क्रासुला को पौधे में बसंत ऋतु में तारेनुमा छोटे सफेद या गुलाबी फूल खिलते हैं, जो देखने में बहुत ही सुंदर लगते हैं.

क्रासुला का पौधा लगाने का सबसे अच्छा समय क्या
वैसे तो क्रासुला का पौधा आप किसी भी समय लगा सकते हैं लेकिन इसे लगाने का सबसे अच्छा समय फरवरी से अगस्त तक का होता है. क्रासुला के पौधे को बहुत अधिक देखभाल करने की जरूरत नहीं होती है. आप इसे आसानी से घर में लगा सकते हैं. क्रासुला के पौधे को बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है क्योंकि यह पौधा जल्दी सूखता नहीं है. आप इस पौधे में सप्ताह में दो या तीन बार पानी दे सकते हैं. यह पौधा अधिक जगह नहीं लेता है इसलिए इसे एक छोटे से गमले में भी लगा सकते हैं. छांव में भी यह पौधा पनप जाता है.