Darbhanga News
Darbhanga News
शराबबंदी वाले बिहार में दरभंगा के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल DMCH के इमरजेंसी भवन में शराब पार्टी का वीडियो सामने आया है. इसमें अस्पताल की 3 महिला कर्मचारी शामिल हैं. वीडियो में महिलाएं के साथ 3 पुरुष भी शराब का सेवन करती दिखाई दे रही हैं. इसाक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यूजर्स तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं.
वायरल वीडियो में क्या है?
दरभंगा का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल DMCH एक बार फिर चर्चा में है. अस्पताल में शराब पार्टी का वीडियो सामने आया है. वायरल वीडियो में तीन पुरुष और तीन महिलाएं दिखाई दे रही है. हालांकि वीडियो को बारीकी से देखने पर पता चलता है कि शराब का सेवन एक पुरुष के आलावा वहां बैठी तीनों महिलाएं भी कर रही हैं. वीडियो में साफ दिखाई देता है कि दो महिला कोल्ड ड्रिंक्स के आलावा चखना लेकर बैठी है, जबकि तीसरी महिला सीढ़ी पर खड़ी को कर पहरेदारी कर रही है. इसके बाद एक-एक करके तीन पुरुष भी वीडियो में दिखाई देते हैं. उसमें से एक पुरुष छुपाकर शराब महिला को देता है. इसके बाद एक महिला शराब का पैग बनती है. फिर एक-एक करके तीनो महिला और एक पुरुष शराब का सेवन करते हैं. शराब सेवन करने वाले पुरुष को देखें तो उसके गले में DMCH लिखा आई कार्ड वाला फीता दिखाई दे रहा है. इससे साफ पता चलता है कि ये सभी अस्पताल के कर्मचारी हैं.
शराबबंदी पर उठ रहे सवाल-
अस्पताल के अंदर होने वाली इस शराब पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद न सिर्फ शराबबंदी पर सवाल खड़े हो रहे है, बल्कि आपातकालीन सेवा वाले अस्पताल के अंदर शराब पार्टी से अस्पताल की व्यवस्था और सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि CCTV फुटेज पर जो तारीख लिखी दिखाई दे रही है,उसके अनुसार शराब पार्टी 9 जून 2026 थी.
एक्शन में पुलिस-
वीडियो वाइरल होते ही दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने इसे संज्ञान लिया और दरभंगा के बेंता थाना को कार्रवाई के आदेश दिए हैं. इसके बाद बेंता थाना ने इस कथित शराब पार्टी वाले वीडियो के आधार पर थाने में प्राथमिकी दर्ज़ कर ली और पूरे मामले की जांच में जुट गई है. दरभंगा एसएसपी कार्यालय से भेजे गए प्रेस रिलीज में यह बताया गया है कि सोसल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था. जिसमें तीन महिला और एक पुरुष DMCH इमरजेंसी अस्पताल न्यू भवन के सीढ़ी से सटे बरामदे में शराब का सेवन करते दिखाई दे रहे हैं. तत्काल बेंता थाना द्वारा उक्त वीडियो की जांच के बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज़ की है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें: