scorecardresearch

भारी-भरकम लहंगे में दुल्हन का 8 किमी तक पैदल सफर, Video वायरल

उत्तराखंड के एक दूर-दराज के गांव में एक दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दुल्हन उबड़-खाबड़ रास्ते पर चलती हुई दिख रही है और सीएम धामी से सड़क बनवाने की अपील कर रही है. दुल्हन को अपने ससुराल पहुंचने के लिए 8 किलोमीटर तक पैदल सफर करना पड़ा.

Advertisement
Bride Walks in Wedding Lehenga video Viral Bride Walks in Wedding Lehenga video Viral

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क सुविधा न होने का दंश सिर्फ बुजुर्ग बीमार या गर्भवती महिलाओं को नहीं भुगतान पड़ रहा है, बल्कि अब इसका असर शादी समारोह पर भी पड़ रहा है. राजधानी देहरादून के एक गांव में एक दुल्हन को अपने ससुराल पहुंचने के लिए भारी-भरकम लहंगे में 8 किलोमीटर तक गांव की उबड़-खाबड़ रास्ते पर चलना पड़ा. इस दौरान दु्ल्हन ने सीएम से सड़क बनाने की गुहार लगाई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दुल्हन का 8 किमी का पैदल सफर-
उत्तराखंड के चकराता ब्लॉक के दुर्गम उदावा गांव में आजादी के दशकों बाद भी सड़क सुविधा नहीं पहुंच पाई है. इसका असर ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी पर तो पड़ता ही है, शादी-विवाह जैसे खास मौके पर भी मुसीबत झेलनी पड़ रही है. हाल ही में दुल्हन शर्मिला को ससुराल पहुंचने के लिए करीब 8 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा.

बीते मंगलवार को बुल्हाड़ गांव से उदावा गांव पहुंची दुल्हन शर्मिला को लोखंडी से करीब 8 किलोमीटर का सफर पैदल तय करना करना. सड़क सुविधा नहीं होने के कारण दुल्हन पैदल चलकर बारात के साथ उदावा गांव पहुंची. दुल्हन ने सड़क की इस असुविधा को लेकर सीएम धामी से गुहार लगाई. 

शुभ मुहूर्त में पहुंचने के लिए लगाई दौड़-
गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त निकलने की चिंता के चलते दुल्हन रास्ते में दौड़ते हुए भी नजर आई. ग्रामीणों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं, दुल्हन वीडियो में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपील करती नजर आई. वायरल वीडियो में दुल्हन ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि वह लोखंडी से बारात के साथ पैदल उदावा गांव जा रही है. पैदल चलने के चलते काफी थकान हो चुकी है. उन्होंने यह भी बताया कि गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त न निकल जाए जाएं, इसलिए दौड़ लगानी पड़ रही है. 

सीएम से दुल्हन की अपील-
दुल्हन ने बताया कि पैदल चलने वाला मार्ग भी पक्का नहीं है. दुल्हन ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उदावा गांव तक सड़क निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य किसी ओर को इस तरह की परेशानी न झेलनी पड़े.

ये भी पढ़ें: