scorecardresearch

Diamond mining: मध्यप्रदेश के युवक को मिला 4.1 कैरेट का नायाब हीरा, अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये

अजय सिंह ने बताया कि वह ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी का प्रयास कर रहे थे, लेकिन सफल नहीं होने पर उन्होंने हीरा खदान में किस्मत आजमाने का विचार किया.

Advertisement
Daimond Daimond
हाइलाइट्स
  • 4.1 कैरेट का नायाब हीरा

  • अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रु

मध्यप्रदेश के पन्ना में नए साल पर पन्ना में एक युवक को बेशकीमती हीरा मिला है. ये हीरा 4.1 कैरेट का है. इस नायाब हीरे को नेता जी ने सपरिवार हीरा कार्यालय पहुंच कर जमा करा दिया है. पन्ना जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष सिंह यादव ने सरकोहा में खेत में अपने पुत्र अजय के नाम एक हीरे की खदान का पट्टा बनवाई थी. ये एक हीरे की खदान थी, जिसमें उन्हें ये नायाब हीरा मिला हैं.

अजय सिंह ने अपने पिता और मित्रों के साथ पहुंचकर इस हीरे को हीरा कार्यालय पन्ना में जमा कर दिया है. अब ये आगामी नीलामी में बोली के लिए रखा जाएगा. 

हीरा खदान में किस्मत आजमाई
अजय सिंह ने बताया कि वह ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी का प्रयास कर रहे थे, लेकिन सफल नहीं होने पर उन्होंने हीरा खदान में किस्मत आजमाने का विचार किया. इसी विचार को अंजाम तक पहुंचाने के लिए ग्राम सरकोहा के लच्छी पाल की निजी भूमि में हीरा खदान के लिए हीरा कार्यालय पन्ना से पट्टा जारी करवा कर फरवरी 2024 में हीरा खदान शुरू की. 

सम्बंधित ख़बरें

20 लाख है हीरे की कीमत 
10 महीने की मेहनत के बाद सोमवती अमावस्या के दिन 4.1 कैरेट का नायाब हीरा अजय सिंह को मिला है. हीरा कार्यालय के लिपिक सुनील जाटव और खनिज निरीक्षक नूतन जैन की उपस्थिति में हीरे की परख की गई जो 4.1 कैरेट उज्जवल किस्म का बताया गया है. इस हीरे की कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी जा रही है. अजय ने कहा है कि हीरा नीलामी से मिलने वाली रकम से वह कोई व्यवसाय शुरू करेगा. 

युवक को हीरा मिलने से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है. जा रहा है. 

(दिलीप शर्मा की रिपोर्ट)