scorecardresearch

DIY Leaking Tap Repair: दिन-रात नल से टपक रहा पानी, तो प्लंबर को कॉल करने से पहले ट्राय करें ये तरीके... फ्री फंड में हो सकती है दिक्कत दूर

घरों में पानी के नल का टपकना एक आम बात है. लेकिन हर बार इसको ठीक करवाने के लिए आपको प्लंबर को बुलाने की जरूरत नहीं. अगर आपको इसे ठीक करने के तरीके पता हों तो बिना प्लंबर के आप इसे ठीक कर सकते हैं.

Advertisement
AI Generated Image AI Generated Image

घर में नल से लगातार पानी टपकना बेशक एक छोटी बात लग सकती है, लेकिन समय के साथ यह बड़ी परेशानी में तब्दील हो जाती है. हर सेकंड गिरने वाला पानी, लगातार गिरते हुए काफी पानी की बर्बादी करता है. जिसका असर आपके पानी के बिल पर पड़ सकता है. साथ ही जो पानी आप टंकी में स्टोर करते हैं, वह कम होता है वो अलग, जिससे आपको दिन में पानी की कमी झेलनी पड़ सकती है. ऐसे में हम सोचते हैं कि इस परेशानी को केवल प्लंबर ही ठीक कर सकता है, लेकिन कई आप खुद इस दिक्कत को दूर कर सकते हैं. जिससे आपका पैसा भी बचेगा.

नल से पानी टपकने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. लेकिन सबसे आम वजह होती है घिसा हुआ वॉशर, ढीला कनेक्शन या खराब सील. कई बार तो केवल नल के अंदर गंदगी जमा होने से भी पानी पूरी तरह बंद नहीं हो पाता. इसलिए मरम्मत शुरू करने से पहले यह समझना जरूरी है कि दिक्कत क्या है.

कैसे रोकें नल का टपकना?

इस परेशानी को ठीक करने के लिए घर में पानी की सप्लाई को बंद करना पहला कदम है. इसके बाद जिस नल के पानी टपक रहा है उसे सावधानी के खोलें. उसके अंदर लगे वॉशर, रबर रिंग या सील की जांच करें. अगर इनमें टूट-फूट या ये घिसी हुई दिखाई दें तो नया पार्ट लगा दें. या फिर अगर कनेक्शन ढीला हो तो उसे सही तरह से कस दें. नल के टपकने को रोकने में थ्रेड पर टेफ्लॉन टेप भी काफी मदद करती है. इनकी मदद से आप नल को अच्छी तरह कस सकते हैं. इसके बाद सभी हिस्सों को दोबारा सही तरीके से जोड़ें और फिर पानी की सप्लाई चालू करके चेक करें कि नल टपकना बंद हुआ या नहीं.

कब लगाए प्लंबर को फोन?

अगर वॉशर बदलने और फिटिंग को ठीक से कसने के बाद भी पानी टपकता रहे, या नल के अंदर के खराब पार्ट को रिपलेस करने के बाद भी नल टपकता रहे. तो बेहतर होगा कि आप ज्यादा मैकेनिक न बने और प्लंबर को बुला लें. इससे बड़ी खराबी और एक्स्ट्रा खर्च से आप बच सकते हैं.

कैसे चलेगा नल लंबे समय तक?

नल को ज्यादा प्रेशर से बंद करने से उसके अंदर के पार्ट खराब हो सकते हैं, इसलिए ऐसा न करें. साथ ही समय-समय पर उसकी सफाई करें और अगर कभी हल्का रिसाव दिखे तो उसे नजरअंदाज न करें. छोटी खराबी को समय पर ठीक करने से नल लंबे समय तक सही चलता है और अचानक बड़ी मरम्मत की जरूरत नहीं पड़ती.