oily skin
oily skin
आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ब्यूटी हैक्स और घरेलू नुस्खों को देखकर कई महिलाएं बिना सोचे-समझे उन्हें चेहरे पर आजमा लेती हैं. लेकिन हर उपाय हर तरह की त्वचा के लिए सही नहीं होता. खासकर ऑयली स्किन वाले लोगों को किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए. गलत प्रोडक्ट या घरेलू उपाय अपनाने से चेहरे पर पिंपल्स, चिपचिपाहट और पोर्स बंद होने जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. इसलिए ऑयली स्किन की सही देखभाल और सही प्रोडक्ट का चुनाव बेहद जरूरी है.
क्यों होती है स्किन ऑयली
ऑयली स्किन की सबसे बड़ी वजह त्वचा में सीबम का जरूरत से ज्यादा बनना है. सिबेशियस ग्लैंड नाम की तेल ग्रंथि सीबम बनाती है, जो त्वचा को प्राकृतिक नमी देती है. लेकिन जब इसका उत्पादन बढ़ जाता है तो चेहरे पर जरूरत से ज्यादा तेल नजर आने लगता है. इसके अलावा स्किन की सही देखभाल न करना, खानपान की गड़बड़ी और पेट से जुड़ी समस्याएं भी ऑयली स्किन का कारण बन सकती हैं.
ऑयल बेस्ड क्रीम और बटर से करें दूरी
अगर आपकी स्किन पहले से ही ऑयली है तो भारी और मोटी क्रीम लगाने से बचना चाहिए. शिया बटर या कोको बटर जैसी क्रीम त्वचा पर मोटी परत बना देती हैं. इससे पोर्स बंद हो सकते हैं और चेहरे पर पिंपल्स निकलने का खतरा बढ़ जाता है.
चेहरे पर सीधे तेल लगाने की गलती न करें
कई लोग त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए नारियल तेल या दूसरे तेल सीधे चेहरे पर लगा लेते हैं. लेकिन ऑयली स्किन पर ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है. इससे पोर्स ब्लॉक हो सकते हैं और मुंहासों की समस्या बढ़ सकती है.
पेट्रोलियम जेली भी पहुंचा सकती है नुकसान
कुछ लोग चेहरे की नमी बनाए रखने के लिए पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन ऑयली स्किन पर यह चिपचिपाहट और बढ़ा सकती है. इससे त्वचा के पोर्स बंद होने का खतरा रहता है. इसलिए इसका इस्तेमाल करने से पहले त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर माना जाता है.
हार्ड स्क्रब से भी बचें
बाजार में मिलने वाले कई हार्ड स्क्रब चेहरे का अतिरिक्त तेल हटाने का दावा करते हैं. हालांकि ऐसे स्क्रब त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इनके ज्यादा इस्तेमाल से त्वचा में जलन, खुजली और रूखापन हो सकता है. इसलिए ऑयली स्किन वाले लोगों को हल्के और त्वचा के अनुसार उपयुक्त प्रोडक्ट ही इस्तेमाल करने चाहिए.
ये भी पढ़ें: