scorecardresearch

23 February to 1 March Leo Horoscope: पार्टनर के साथ बढ़ेगी नजदीकियां, सिंगल लोगों के लिए आ रहा है कोई खास

जानें कैसा रहने वाला है सिंह राशि के जातकों का पूरी हफ्ता.

Leo weekly Horoscope Leo weekly Horoscope

इस हफ्ते सिंह राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. जिस भी बात को कहने में हिचकिचाते हैं, उन्हें आप खुलकर लोगों के सामने रखेंगे. इसके साथ ही आप नई चीजें भी इस हफ्ते आजमाने की कोशिश करेंगे. आपके सीनियर्स आपसे उम्मीद करेंगे कि आप उन्हें ृस्पष्ट प्रोजेक्ट प्रजेंट करें. किसी भी सॉर्टकट से बचें. जहां जरूरी हो, वहां मदद मांगने में हिचकिचाएं नहीं. शुरूआत में चीजें धीमी गति से चल सकती है, लेकिन हफ्ते के अंत तक आपके साथ सब अच्छा होगा. 

कैसा रहेगी लव लाइफ 
ये हफ्ता आपके रिश्ते में रोमांस लेकर आएगा. आप देनों में हिई छोटी-छोटी बातचीत आपके रिश्ते में अच्छे पल ला सकती है. अगर आप सिंगल हैं तो किसी ग्रुप या क्लास से जुड़ें, जहां आप लोगों में खुद को खुलकर दिखा सकें. लोग आपकी मिलनसार छवि को नोटिस करेंगे. अगर आप रिश्ते में हैं तो कोई छोटा सा आउटिंग प्लान करें, जिससे रिश्ते में जुड़ाव बढ़े. अगर रिश्ते में कोई अनबन है, तो अपनी बात साफ और नरमी से उनके सामने रखें और सामने वाले की बात भी ध्यान से सुनें. 

करियर कैसा होगा
काम के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है. आप किसी ऐसे काम को पूरा कर सकते हैं जिसे काफी समय से टाल रहे थे. छोटे-छोटे समय में ध्यान और बारीकियों को देखकर काम पूरा करें. मीटिंग में अपनी बात साफ तरीके से रखें और अपने सुझाव बिना हिचकिचाहट के सब के सामने रखें. कोई सीनियर या सहकर्मी आपके काम को नोटिस कर सकता है और तारीफ या कोई नई जिम्मेदारी दे सकता है.

धन के मामले में हफ्ता 
पैसों के मामले में यह सप्ताह सामान्य और संतुलित रहेगा. छोटे फायदे हो सकते हैं. हफ्ते के शुरूआती 3 दिन तक अपने खर्च का हिसाब रखें, इससे आपको समझ आएगा कि कहां फालतू खर्च हो रहा है. अगर बचत या निवेश का कोई प्रस्ताव मिले तो पहले उसकी जानकारी अच्छे से पढ़ें और किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लें. ऐसे निवेश से बचें, जो कम वक्त में ज्यादा मुनाफा का वादा करता है.

स्वास्थ्य को नजरंदाज न करें
इस हफ्ते आपकी ऊर्जा अच्छी रहेगी. फिर भी काम और आराम के बीच संतुलन बनाए रखें, ताकि थकान न हो. सुबह थोड़ी देर टहल लें या हल्की योग लेने करें. एक्सरसाइज करना हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित होगा. खाना समय पर खाएं. डाइट में ताजे फल और सब्जियों को शामिल करें. अगर ज्यादा थकान महसूस हो तो आराम करें. मन में चिंता बढ़े तो परिवार के किसी सदस्य से बात करें, इससे तनाव कम होगा और मन हल्का महसूस करेगा.

 

ये भी पढ़ें