चावल में घुन
चावल में घुन
अनाज में घुन लग जाना घर-घर में एक आम समस्या है. घुन अनाज को खराब कर देते हैं, जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता है. घुन बंद और खुले दोनों तरह के डिब्बों में लग सकते हैं, जिससे निजात पाना थोड़ा मुश्किल होता है. एक बार घुन लग गया तो समझो अनाज खराब. इससे बचने के लिए ही आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिससे आप चावल और दूसरे अनाजों से भी आसानी से घुन निकाल सकते हैं.
1. तेज पत्ता
चावल को घुन से बचाने के लिए आप चावल में तेज पत्ता डाल सकते हैं. तेज पत्ते के तेज सुगंध से कीड़े या घुन चावल से दूर रहते हैं. इसके लिए आप एक कंटेनर चावल में 3 से 4 तेज पत्ता को तोड़ कर डाल दें और देखें कि कैसे चावल से घुन निकल भागता है.
नीम की पत्तियां
नीम वैसे भी वातावरण को साफ करने का काम करता है. अगर आप नीम के पत्तों को या लकड़ी को चावल के कंटेनर में डाल देंगे तो इसकी भी तेज महक से घुन भाग जाते हैं.
लौंग या काली मिर्च
चावल को घुन से बचाने के लिए आप इन्हें भी चावल में डाल सकते हैं. लौंग और काली मिर्च नमी खिच कर चावल को लंबे समय तक सुरक्षित रखते हैं और घुन लगने से बचाते हैं. इसके लिए आप 5 किलो चावल में लौंग या काली मिर्च के 8 से 10 दाने डाल सकते हैं.
माचिस की तीलियां
8 से 10 माचिस की तीलियां लें और उसे चावल में डाल दें. इससे भी चावल में घुन नहीं लगते. पकाते वक्त इन्हें चुन कर निकाल लें. ये घुन को तुरंत चावल से बाहर निकालने का काम करते हैं.
इसके अलावा अगर चावल में घुन लग चुका है तो चावल को आप धूप में भी रख सकते हैं. दरअसल घुन ठंडी जगह में रहना पसंद करते हैं और उनको धूप बर्दाश्त नहीं होता. जब आप घुन वाले चावल धूप में रखते हैं, तो वह आसानी से बर्तन छोड़ कर निकल जाते हैं.
ये भी पढे़ं