scorecardresearch

How to Make Egg Appe At Home: 15 मिनट में घर पर बनाएं एग अप्पे, बच्चों को पसंद आएगा ये हेल्दी नाश्ता

साउथ इंडिया का एक फेमस नाश्ता एग अप्पे है. इस आप आसानी से घर पर बना सकते हैं. इसके लिए अंडे और अपनी पसंद के मुताबिक सब्जियां लेनी है. इसके बाद उसका मिक्सचर बना लें और उसे अप्पे पैन में दोनों तरफ से पकाएं. उसके बाद एग अप्पे बनकर तैयार हो जाएगा.

Egg Appe Recipe Egg Appe Recipe

एग अप्पे साउथ इंडिया का एक फेमस नाश्ता है. यह प्रोटीन युक्त और झटपट बनने वाला नाश्ता है. इसे सॉस या चटनी के साथ परोसा जाता है. इसे एग पनियाराम या पोंगनालू भी कहते हैं. यह अंडे और सब्जियों से बनता है. यह स्वादिष्ट और हेल्दी होता है. यह बच्चों के लिए परफेक्ट स्नैक साबित हो सकती है. चलिए इसे घर पर आसानी से बनाने का तरीका बताते हैं.

एग अप्पे के लिए क्या हैं जरूरी चीजें?
कई बार ऐसा होता है कि बच्चे जल्दी कुछ खाने को मांगते हैं, उस समय एग अप्पे सबसे आसान ऑप्शन है. एग अप्पे बहुत जल्दी बनने वाली रेसिपी है. इसे बनाने के लिए अंडे, मसाले और वेजिटेबल्स का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें टमाटर, गाजर, शिमला मिर्च और प्याज डाली जाती है.

एग अप्पे बनाने के लिए 4 अंडे, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक और ब्रेड क्रंब्स की जरूरत होती है. इसमें अपनी पसंद के मुताबिक सब्जियां और मसाले डाल सकते हैं. इसमें ब्रेड क्रंब्स भी डाला जाता है. अगर ब्रेड क्रंब्स ना हो तो इसके साथ ही ब्रेड को मिक्सी में पीसकर उसे इस्तेमाल किया जा सकता है.

कैसे बनाएं एग अप्पे?
सबसे पहले अंडों को फेंटकर, उसमें मसाले और सब्जियां मिलाएं. इसके बाद ब्रेड क्रंब्स डालकर मिक्सचर को तैयार करें. इसके बाद अप्पे पैन को हल्का सा गरम करें. इसके बाद इसमें थोड़ा सा तेल डालें. इसके बाद मिक्सचर को छोटे-छोटे हिस्सों में डालें. इस दौरान गैस की फ्लेम लो रखें, ताकि अप्पे अच्छे से पक जाए. अप्पे को एक-एक करके दोनों तरफ से पकाएं.

अगर आपके पास अप्पे पैन नहीं है तो आप इसका ऑमलेट भी बना सकते हैं. ऑमलेट बी बहुत टेस्टी लगता है. इसमें अपनी पसंद की सब्जियां या स्वीट कॉर्न डाल सकते हैं. एग अप्पे बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आता है. ये एक परफेक्ट स्नैक है.

ये भी पढ़ें: