Kemami Sewai Recipe
Kemami Sewai Recipe
ईद का त्योहार खुशियों, मिठास और अपनापन लेकर आता है, और इस खास मौके पर मीठे पकवानों की अपनी अलग ही पहचान होती है. खासतौर पर सेवई इस दिन फोकस में रहती है. आमतौर पर ज्यादातर जगह दूध वाली सेवई ही बनाई जाती हैं. लेकिन हर बार एक ही चीज़ खाकर भी इंसान बोर हो जाता है. ऐसे में आप अपने मेहमानों को सेवई को जरूर खिलाएं, लेकिन दूध वाली नहीं बल्कि 'किमामी सेवई'.
किमामी सेवई अपनी रिच और शाही स्वाद के लिए जानी जाती है. अगर आप इस ईद कुछ अलग और खास बनाना चाहते हैं, तो किमामी सेवई एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसे बनाना आसान है और इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि हर कोई इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएगा.
किमामी सेवई बनाने के लिए जरूरी इंग्रीडिएंट्स
किस तरह करें तैयार
सबसे पहले सेवई को साफ कर लें. फिर एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें सेवई डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. भुनी हुई सेवई को अलग निकालकर रख दें. अब एक दूसरे बर्तन में पानी और चीनी मिलाकर आधी तार की चाशनी तैयार करें.
इसके बाद उसी कड़ाही में सेवई डालें और धीरे-धीरे उसमें चाशनी मिलाते हुए अच्छी तरह चलाएं, ताकि सेवई और चाशनी अच्छे से मिल जाएं. अब इसमें इलायची पाउडर डालें और धीमी आंच पर करीब 10 मिनट तक पकने दें.
जब सेवई अच्छी तरह पक जाए, तो उसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, बादाम और पिस्ता डालकर मिला दें. आखिर में गैस बंद करके केवड़ा इत्र की कुछ बूंदें डालें और हल्के से मिक्स करें.
खास तरह से करें सर्व
तैयार किमामी सेवई को सर्विंग बाउल में निकालें और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स से सजाकर गर्मागर्म परोसें. इसका गाढ़ा, मीठा और खुशबूदार स्वाद आपकी ईद को और भी खास बना देगा.