Cool Air from Fan
Cool Air from Fan
देश के कई राज्यों में गर्मी का कहर जारी है. पारा हर दिन ऊपर चढ़ रहा है. अप्रैल में ही कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है. मौसम विभाग के मुताबिक अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. सूर्य की तेज धूप मई और जून में और परेशान करेगी. यदि आपके घर में एसी (AC) और कूलर नहीं है और गर्मी से बचने का सहारा सिर्फ पंखा है तो भी आप ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं. हम आपको बता रहे हैं कैसे पंखे की गर्म हवा को कुछ आसान तरीकों से ठंडा कर सकते हैं.
पंखे की हवा को ठंडा करने के तरीके
1. पंखे की स्थिति
यदि आपके घर में लगा पंखा बहुत गर्म हवा दे रहा है तो सबसे पहले आपको एक काम करनी होगी. आपको पंखे की पोजिशन बदलनी होगी. हम देखते हैं कि कई बार सही जगह पर पंखा नहीं लगने की वजह से गर्म हवा देता है. पंखे को ऐसी दिशा में रखें कि वह बाहर की ठंडी हवा को अंदर खींच सके. आपको अपने पंखे की ब्लेड्स यानी पंखड़ियों को चेक करना चाहिए. यह देखना चाहिए कहीं पंखे की ब्लेड ढीली या मुड़ी तो नहीं है. पंखे से ठंडी हवा चाहिए तो यह जरूर देखें कि पंखा काउंटर क्लॉकवाइज यानी घड़ी की उल्टी दिशा में घूम रहा है या नहीं. यह कमरे की उमस और गरम हवा बाहर निकालने के जरूरी है.
2. बर्फ का इस्तेमाल
यदि आप पंखे की हवा को ठंडा करना चाहते हैं तो बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप किसी बड़े बर्तन में बर्फ को रखें और फिर उसे पंखे के सामने रख दें. यदि आप ऐसा करेंगे तो जब पंखा चलेगा तब बर्फ से टकराकर हवा ठंडी हो जाएगी. इस तरह से पूरा कमरा एसी और कूलर जैसा ठंडा हो जाएगा.
3. गीले कपड़े
पंखे की हवा को ठंडा करने के लिए आप गीले कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप साफ सूती कपड़ा को पानी से हल्का गीला करके पंखे के सामने या खिड़की पर टांग दें. इसके बाद पंखे को चलाएं. गीले कपड़े से होकर पंखे की गुजरती हवा ठंडी हो जाएगी. आपको मालूम हो कि पुराने समय में इसका लोग काफी इस्तेमाल करते थे. आप पानी से गीली चादर को भी अपने ऊपर तान सकते हैं. इससे भी पंखे की हवा एसी और कूलर जैसी ठंडी हो जाएगी.
4. कमरे में वेंटिलेशन
गर्मी के मौसम में आप जिस भी कमरे में पंखे का इस्तेमाल कर रहे हैं, इस बात का जरूर ध्यान रखें कि कमरे में पूरा वेंटिलेशन हो. इससे पंखे की हवा ठंडी रखने में मदद मिलती है. बाहर की हवा अंदर कमरे में आती रहेगी तो पंखा अच्छे से काम भी कर पाएगा. दिन में कमरे की खिड़कियां और पर्दे बंद रखें लेकिन शाम या रात में खिड़कियां खोल दें ताकि ठंडी हवा अंदर आ सके.
5. फर्श और छत पर पानी का छिड़काव
आप गर्मी से बचने के लिए कमरे के फर्श पर पानी छिड़के या पोछा लगाएं. इससे कमरे का वातावरण ठंडा हो जाता है. ऐसा करने के बाद जब पंखा चलेगा तो उसकी हवा ठंडी निकलेगी. आप छत पर भी पानी का छिड़काव कर सकते हैं. इससे छत से ठंडक मिलेगी और पंखा ठंडी हवा देगा.
6. पंखे की सफाई
कई बार पंखे पर धूल जमा होने की वजह से पंखे की हवा कम और गर्म महसूस होती है. ऐसे में पंखे के ब्लेड साफ रखें और उसे ऐसी दिशा में सेट करें कि हवा सीधे आपके बैठने या सोने की जगह पर आए. पंखे के कंडेंसर को भी चेक कर सकते हैं. कई बार इसकी वजह से पंखा काफी कम हवा देता है.
7. पंखे को बीच-बीच में दें आराम
आपको मालूम हो कि कई बार पंखा लगातार चलाने की वजह से भी गर्म हवा देता है. ऐसे में हमें पंखे को लगातार नहीं चलाना चाहिए. पंखे के लगातार चलते रहने से पंखे की मोटर गर्म हो जाती है और पंखा भी गर्म हवा देने लगता है. पंखा ठंडा हवा दे इसके लिए बीच-बीच में पंखे को थोड़ी देर के लिए बंद करते रहें.