scorecardresearch

टावर कर्मचारी को बनाया बंधक, खंभे से बांधा, मोबाइल नेटवर्क में दिक्कत से नाराज थे गांववाले

फतेहपुर के हरदौली गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या से परेशान गांववालों का गुस्सा फूट पड़ा. गांववालों ने टावर कर्मी को बंधक बना लिया और खंभे से बांध दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है.

Advertisement
Fatehpur News Fatehpur News

यूपी के फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां मोबाइल नेटवर्क की समस्या से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि उन्होंने टावर कर्मी को ही टावर परिसर में खंभे से बांध दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

कई महीनों से नेटवर्क की समस्या- 
हरदौली गांव में करीब दो साल पहले एक टेलीकॉम कंपनी का मोबाइल टावर लगाया गया था. टावर शुरू होने के बाद ग्रामीणों को उम्मीद थी कि गांव में नेटवर्क की समस्या खत्म हो जाएगी और मोबाइल पर आसानी से बात के साथ इंटरनेट भी चल सकेगा. लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से गांव में नेटवर्क की समस्या लगातार बनी हुई है. लोगों को न तो ठीक से कॉल मिल पा रही है और न ही इंटरनेट चल रहा है.

गांववालों का फूटा गुस्सा, बनाया बंधक-
लंबे समय से नेटवर्क की समस्या झेल रहे ग्रामीणों का गुरुवार शाम गुस्सा फूट पड़ा. इसी दौरान टावर कर्मी गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और टावर परिसर में ही खंभे से बांध दिया. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें टावर कर्मी को खंभे से बंधा गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है और सबूतों के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है.

वीडियो के आधार पर होगी कार्रवाई- पुलिस
कोतवाली प्रभारी शैलेष सिंह के मुताबिक जांच के दौरान यह बात सामने आया कि मोबाइल नेटवर्क की समस्या से ग्रामीण परेशान थे. जिसके कारण ग्रामीणों ने टावर कर्मी को खंभे में बांध दिया था. लेकिन वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: