scorecardresearch

घर पर आसान तरीके से करें बॉडी पॉलिशिंग, मिलेगी ग्लोइंग स्किन.. नहीं पड़ेगी पार्लर जाने की जरूरत

बॉडी पॉलिशिंग एक ब्यूटी ट्रीटमेंट है, जिसमें त्वचा की गहराई से सफाई, डेड स्किन हटाना और मॉइस्चराइजिंग जैसे कई स्टेप शामिल होते हैं. आइए जानते हैं इसे घर पर करने का आसान तरीका.

body polishing body polishing

आज के समय में लोग सिर्फ चेहरे ही नहीं बल्कि पूरे शरीर की त्वचा का भी खास ख्याल रखने लगे हैं. खासकर शादी के सीजन में दुल्हन बनने वाली लड़कियों के बीच बॉडी पॉलिशिंग का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है. हालांकि, पार्लर में इसके लिए 5 हजार से 7 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं. लेकिन अच्छी बात यह है कि आप घर पर ही आसान और नेचुरल तरीकों से बॉडी पॉलिशिंग करके अपनी त्वचा को मुलायम और चमकदार बना सकती हैं.

बॉडी पॉलिशिंग एक ब्यूटी ट्रीटमेंट है, जिसमें त्वचा की गहराई से सफाई, डेड स्किन हटाना और मॉइस्चराइजिंग जैसे कई स्टेप शामिल होते हैं. आइए जानते हैं इसे घर पर करने का आसान तरीका.

क्लींजिंग से करें शुरुआत
सबसे पहला स्टेप है त्वचा की क्लींजिंग. इसके लिए गुनगुने पानी से नहाएं ताकि शरीर की गंदगी और धूल साफ हो जाए. नहाते समय बॉडी वॉश का इस्तेमाल करें. इसके बाद दही को पूरे शरीर पर लगाकर 2 से 3 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें. फिर गीले स्पंज से साफ कर लें. इससे त्वचा अच्छी तरह साफ हो जाती है.

एक्सफोलिएशन से हटाएं डेड स्किन
दूसरे स्टेप में स्किन को एक्सफोलिएट किया जाता है. इसके लिए चावल का आटा, पुदीना और एलोवेरा का पेस्ट बनाएं. इस पेस्ट को शरीर पर लगाकर 10 मिनट तक छोड़ दें. इसके बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें. इससे डेड स्किन और गंदगी हट जाती है.

मॉइस्चराइजिंग से दें पोषण
तीसरा स्टेप है त्वचा को मॉइस्चराइज करना. एक्सफोलिएशन के बाद स्किन के पोर्स खुल जाते हैं, जिन्हें बंद करना जरूरी होता है. इसके लिए नारियल तेल, जैतून तेल या जोजोबा ऑयल से हल्की मसाज करें. इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और त्वचा को नमी मिलती है.

बॉडी पैक से मिले आराम
चौथे स्टेप में बॉडी पैक लगाया जाता है. इसके लिए हल्दी, चंदन पाउडर, शहद और दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस पैक को पूरे शरीर पर लगाएं और 10 से 15 मिनट बाद गीले स्पंज से साफ कर लें. इससे त्वचा रिलैक्स होती है और निखार बढ़ता है.

आखिर में लगाएं सीरम या जेल
अंतिम स्टेप में एलोवेरा जेल में विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर शरीर पर लगाएं. इसे सूखने दें ताकि त्वचा इसे अच्छे से सोख ले. चाहें तो बाद में हल्के से साफ कर सकती हैं.

ये भी पढ़ें: