scorecardresearch

इस चीज के साथ डालें सरसों की खली, गमले में होगी टमाटर की भरमार

घर की बालकनी में गमले में पौधे में टमाटर नहीं उग रहे हैं तो सरसों की खली वाला स्पेशल लिक्विड फर्टिलाइजर सही समय पर सही तरीके से इस्तेमाल करने से पैदावार में बढ़ोतरी होती है. इससे गमले में टमाटर की पैदावार खूब होती है. चलिए आपको बताते हैं कि इसको कैसे तैयार करें और कैसे इस्तेमाल करना चाहिए.

Advertisement
Gardening tips (Photo/ChatGPT AI) Gardening tips (Photo/ChatGPT AI)

किचन में बिना टमाटर के खाना बनाने की सोच भी नहीं सकते हैं. टमाटर से सब्जी का स्वाद कई गुना बदल जाता है. मार्केट से टमाटर खरीदकर लाते हैं तो उसके खराब होने का भी खतरा रहता है. ऐसे में आप घर की बालकनी में टमाटर उगा सकते हैं और जब जरूरत पड़े, तोड़ लें और इस्तेमाल करें. बालकनी में गमले में टमाटर उगाना सबसे आसान है. टमाटर में एक एक खास चीज डालने से गमला टमाटर से भर जाता है. आप खाते-खाते थक जाएंगे, लेकिन गमले का टमाटर खत्म नहीं होगा. चलिए आपको उस खास चीज और उसके इस्तेमाल के बारे में बताते हैं.

सरसों की खली का करें इस्तेमाल-
अगर आपने गमले में टमाटर के पौधे लगाए हैं. लेकिन उसमें टमाटर नहीं उगता है. अगर उगता भी है तो एक या दो टमाटर ही उगते हैं तो इस समस्या के समाधान के लिए टमाटर के पौधे में सरसों की खली का इस्तेमाल करें. सरसों की खली एक शक्तिशाली खाद की तरह काम करती है. इससे पौधे को नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटैशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं. इससे टमाटर का पौधा तेजी से बढ़ता है और उससे पैदावार भी बढ़ती है.

सरसों की खली से कैसे तैयार करें स्पेशल खाद?
सरसों की खली वाला लिक्विड फर्टिलाइजर तैयार करने के लिए एक बाल्टी में 4-5 लीटर पानी लेना चाहिए. इसके बाद उसमें एक मुट्ठी सरसों की खली डाल दें. इसे अच्छी तरह से मिला लें. इस मिश्रण को 3 दिनों के लिए भिगोकर रख दें. 3 दिन में पानी का रंग पूरी तरह से बदल जाएगा. उसमें खली अच्छे से घुल जाएगी. अब आपका स्पेशल लिक्विड खाद तैयार है.

स्पेशल लिक्विड को कैसे करें इस्तेमाल?
सरसों की खली गर्म होती है. इसलिए इसे सीधे पौधे में नहीं डालना चाहिए. सबसे पहले इसे ज्यादे पानी में मिलाकर इसके घोल को पतला करें. उसके बाद इस पतले लिक्विड को टमाटर के पौधे की जड़ों के पास मिट्टी में डालना चाहिए. इसे ज्यादा मात्रा में नहीं डालना चाहिए, नहीं तो पौधे के खराब होने का खतरा रहता है. पौधा जल सकता है. इसको उचित मात्रा में डालने से इसका असर तेजी से होता है. इस खाद को दोपहर के वक्त नहीं डालना चाहिए. इसे सुबह या शाम को डालना चाहिए. इससे टमाटर के पौधे में तेजी से ग्रोथ होती है. इसके साथ ही टमाटर की पैदावार भी खूब बढ़ती है.

ये भी पढ़ें: