scorecardresearch

चायपत्ती वाली खास चीज डालें, गमले में होगी बैंगन की बंपर पैदावार

घर की बालकनी में गमले में बैंगन का पौधा लगाया है. लेकिन उसमें पैदावार कम हो रही है तो एक खास चीज का इस्तेमाल करके पैदावार में बढ़ोतरी की जा सकती है. चलिए आपको उसके बारे में बताते हैं.

Advertisement
Gardening Tips (Photo/ChatGPT AI) Gardening Tips (Photo/ChatGPT AI)

आजकल बालकनी में सब्जियां उगाने का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है. लोग बालकनी या छत पर सब्जियां और मसाले उगा रहे हैं. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि बालकनी के गमले में लगाए गए बैंगन के पौधे में पैदावार बहुत ही कम होती है. पौधे में एक-दो बैंगन ही लगते हैं. अगर आप गमले में ज्यादा बैंगन की पैदावार चाहते हैं तो एक खास चीज का इस्तेमाल करना होगा. चलिए आपको उस खास घोल के बारे में बताते हैं.

इस्तेमाल की हुई चायपत्ती डालें-
गमले में बैंगन के पौधे में खाद डालना बेहद ही जरूरी है. पौधे लगाने के 15वें दिन खाद डालना चाहिए. इसके लिए इस्तेमाल की हुई चायपत्ती डालना चाहिए. इसके लिए चाय बनाने के बाद बची चायपत्ती को अच्छी तरह धोकर सुखा लें. इसके बाद थोड़ी मात्रा में इसे मिट्टी में मिलाया जा सकता है. लेकिन इसकी मात्रा कम से कम रखनी चाहिए.

सरसों की खली वाली खाद-
सरसों की खली को पानी में कुछ दिनों तक भिगोकर रखा जा सकता है. इसके बाद तैयार घोल को पर्याप्त पानी के साथ पतला करके पौधे की मिट्टी में डालें. 

कॉफी पाउडर का इस्तेमाल-
कॉफी पाउडर को पानी में मिलाकर पौधे में डालना भी फायदेमंद होता है. लेकिन इसका इस्तेमाल कम मात्रा में करना चाहिए. बहुत ज्यादा कॉफी या अन्य घरेलू खाद मिट्टी के संतुलन को प्रभावित कर सकती है.

कैसा होना चाहिए गमला?
बैंगन का पौधा अच्छी तरह फैलता है. इसलिए इसके लिए पर्याप्त जगह वाला गमला होना चाहिए. कम से कम 12 से 14 इंच का गमला इस्तेमाल किया जा सकता है. मिट्टी में गोबर की सड़ी हुई खाद या वर्मीकंपोस्ट मिलाएं. मिट्टी अच्छी जल निकासी वाला होना चाहिए.

पौधे के लिए कितनी धूप की जरूरत?
बैंगन के पौधे को पर्याप्त धूप की जरूरत होती है. गमले को ऐसी जगह रखना चाहिए, जहां पौधे को रोजाना करीब 5 से 6 घंटे सीधी धूप मिल सके. पर्याप्त रोशनी मिलने से पौधे की ग्रोथ और फूल आने में मदद मिलती है.

ये भी पढ़ें: