scorecardresearch

Monsoon Gardening Tips: बारिश में कौन-कौन से फूलों के पौधे लगाएं?

बरसात का मौसम पेड़-पौधों के लिए वरदान होता है. इस मौसम में फूल खिलने लगते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि बारिश के मौसम में किन-किन फूलों को लगाना चाहिए.

Gardening tips (Photo/ChatGPT AI) Gardening tips (Photo/ChatGPT AI)

मॉनसून का मौसम हरा-भरा होता है. पेड़-पौधों के लिए वरदान से कम नहीं है. इस मौसम में पेड़-पौधे हरे-भरे हो जाते हैं. फूल खिलने लगते हैं. चारों तर हरियाली दिखाई देने लगती है. अगर आप भी बागवानी के शौकीन हैं तो बरसात के मौसम में एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए. चलिए आपको बताते हैं कि बरसात के मौसम में किन-किन फूलों को लगाना आसान होता है और ये कितनी जल्दी खिलने लगते हैं.

सदाबहार फूल-
सदाबहार एक बारहमासी फूल है. इसकी देसी वैरायटी को बरसात के मौसम में उगाना काफी आसान है. इसको सामान्य मिट्टी में भी उगाया जा सकता है. इसको लगाने के लिए इसकी 3-4 इंच की एक शाखा काट लें. उसके निचले हिस्से को मिट्टी में दबा दें. एक हफ्ते में इस पौधे से नई पत्तियां निकलने लगेंगी और बहुत जल्द ही फूल भी खिलने लगेंगे.

चंपा का फूल-
बरसात के मौसम में चंपा का फूल आसानी से लग जाता है. बारिश के दिनों में चंपा की कटिंग लगाना सबसे ज्यादा अच्छा रहता है. इसको लगाने के लिए 7-8 इंच लंबी मोटी कटिंग काटें. इसको 2-3 दिन तक छायेदार जगह पर रखें. उसके बाद इसे मिट्टी में लगाएं. कुछ हफ्तों में इसमें नए पत्ते आने लगेंगे. उसके बाद इसमें फूल भी खिलने लगेंगे.

कनेर का फूल-
कनेर के फूल लाल, पीले, सफेद और गुलाबी रंग के होते हैं. ये काफी अट्रैक्टिव लगते हैं. इसको ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है. इसको लगाने के लिए सेमी-हार्डवुड टहनी लेनी चाहिए. इसको 45 डिग्री के कोण पर काटकर मिट्टी में लगाएं. जब बारिश होगी तो उसके पानी के संपर्क में आने के बाद इसकी जड़ें तेजी से बढ़ने लगती हैं. कुछ दिनों बाद इसमें फूल खिलने लगते हैं.

चांदनी का फूल-
चांदनी का फूल सफेद रंग का होता है. ये काफी खूबसूरत होता है. ये मॉनसून में भारी मात्रा में खिलते हैं. यह पौधा कटिंग से बहुत जल्दी रिस्पॉन्स देता है. इसको लगाने के लिए इसकी टहनी को 5 इंच की लंबाई में काट लें. इसको नम मिट्टी में दबाएं. 20-25 दिनों में इसमें नई जड़ें आने लगती हैं.

गेंदा का फूल-
बरसात के मौसम में गेंदा का फूल भी गमले में लगा सकते हैं. बरसात में ये तेजी से बढ़ता है. ये पील, सफेद, बैंगनी और नारंगी रंग के होते हैं. इसको देखभाल की कम जरूरत होती है. यह एक सदाबहार पौधा है. सह सजावट के काम आता है. इसको घरों में खूब लगाया जाता है. इसको लगाने के लिए एक गमला लें और उसमें भुरभुरी मिट्टी भर दें. बीजों को इस मिट्टी में बिखेर दें. इसके ऊपर हल्की मिट्टी की परत डाल दें. गमले में पानी स्प्रे कर दें. 5-6 दिन में बीज अंकुरित होने लगते हैं.

ये भी पढ़ें: