scorecardresearch

5 साल से रोज वकील के चेंबर में रोटी लेने आता है बंदर, मेज पर बैठकर करता है इंतजार... Viral Video

गाजियाबाद जिला कचहरी में इन दिनों एक बंदर और अधिवक्ता की दोस्ती लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. करीब पांच साल से एक बंदर रोजाना अधिवक्ता महेश यादव के चेंबर में रोटी लेने पहुंचता है. दोनों की इसी अनोखी दोस्ती का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
रोज चेंबर में पहुंचता है खास मेहमान रोज चेंबर में पहुंचता है खास मेहमान

गाजियाबाद जिला कचहरी में इन दिनों एक बंदर और अधिवक्ता की दोस्ती लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. करीब पांच साल से एक बंदर रोजाना अधिवक्ता महेश यादव के चेंबर में पहुंचता है. कभी वह उनकी मेज पर बैठकर रोटी का इंतजार करता है तो कभी उनकी जेब में रोटी तलाशने लगता है. रोटी मिलते ही वह उसे लेकर चला जाता है. दोनों की इसी अनोखी दोस्ती का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

अधिवक्ता महेश यादव पिछले करीब 30 वर्षों से वकालत कर रहे हैं. वह पूर्व में सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता भी रह चुके हैं. रोज की तरह जब वह कचहरी में अपने चेंबर में बैठते हैं, तो बंदर भी उनसे मिलने पहुंच जाता है. कई बार वह सीधे उनकी मेज पर आकर बैठ जाता है और चुपचाप रोटी मिलने का इंतजार करता है. महेश यादव भी अपने इस खास दोस्त के लिए रोज रोटी रखते हैं. कभी बंदर उनकी जेब टटोलकर रोटी निकालने की कोशिश करता है तो कभी उनके सामने बैठा रहता है. अधिवक्ता प्यार से उसके सिर पर हाथ फेरते हैं और उसे रोटी खिलाते हैं.

वकील नहीं आए तो भी चेंबर के आसपास रहता है बंदर
इस दोस्ती की खास बात यह है कि यह कुछ दिनों या महीनों की नहीं, बल्कि करीब पांच साल पुरानी है. बताया जाता है कि जिस दिन किसी वजह से महेश यादव कचहरी नहीं पहुंचते, उस दिन भी बंदर उनके चेंबर के आसपास मंडराता रहता है. अगले दिन अधिवक्ता के कचहरी पहुंचते ही वह फिर उनके पास आ जाता है.



कचहरी के व्यस्त माहौल में दोनों की यह दोस्ती लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देती है. अब इस अनोखे रिश्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: