scorecardresearch

दिवाली से पहले डिलीवर होने वाला था फोन, पैसे नहीं थे इसलिए खून बेचने पहुंच गई लड़की

इन दिनों सभी को स्मार्टफोन का क्रेज है. लेकिन अगर ये क्रेज अपनी हद पार कर जाए फिर....ऐसा ही हुआ है पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर की लड़की के साथ. स्मार्टफोन खरीदने की चाहत उसके अंदर कुछ इस हद तक थी कि वो अपना खून बेचने ही पहुंच गई.

Advertisement
फोन के लिए खून बेचने गई लड़की फोन के लिए खून बेचने गई लड़की
हाइलाइट्स
  • स्मार्टफोन के लिए परेशान थी लड़की.

  • पहुंच गई ब्लड बैंक.

इन दिनों सभी को स्मार्टफोन का क्रेज है. लेकिन अगर ये क्रेज हर से आगे बढ़ जाए तो क्या हो. पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर की एक लड़की पर स्मार्टफोन खरीदने का भूत कुछ इस कदर सवार हुआ कि वो अपना खून तक बेचने पहुंच गई. 16 वर्षीय लड़की ने स्मार्ट्फोन खरीदने की चाहत में यह कदम उठाया है. जानकारी के मुताबिक लड़की बारहवीं की छात्रा है और ऑनलाइन 9000 रूपये में एक स्मार्ट्फोन का ऑर्डर दे डाला था. हालांकि लड़की के पास पैसे नहीं थे. ऐसे में उसने कुछ ऐसा किया जिसने सभी को चौंका दिया. 

शौक पूरा करने के लिए खून बेचने पहुंची

लड़की का घर दक्षिण दिनाजपुर के तपन थाना इलाके के करदा में है और अपने शौक को पूरा करने की खातिर लड़की बलूरघाट जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में खून बेचने पहुंच गई. जब लड़की ने खून के बदले रुपए की माँग की तो ब्लड बैंक के कर्मचारी को शक हुआ.

खून के बदले मांगे रुपए

ब्लड बैंक के कर्मचारी कनक दास बताते हैं कि जब लड़की ने खून के बदले रुपए की मांग की तभी हमें संदेह हुआ. संदेह होते ही हमने चाइल्ड केयर को सूचित किया. चाइल्ड केयर के लोगों ने अस्पताल पहुंच कर पूछताछ की तो सारे मसले की जड़ स्मार्टफोन की चाहत सामने आई. चाइल्ड केयर की सदस्य रीता महतो के मुताबिक हमने जब पूछताछ की तो लड़की ने बताया कि दिवाली से पहले फोन की डिलीवरी होनी है ऐसे में उसे खून बेचकर रुपए जुगाड़ने का आइडिया आया था.

-पश्चिम बंगाल से अनुपम मिश्रा की रिपोर्ट