scorecardresearch

Gobhi gajar ka aachar: सर्दियों में जरूर ट्राई करें ये गोभी-गाजर का अचार, सिंपल से खाने को बना देगा खास... रेसिपी पूछने लगेंगे मेहमान

Gobhi gajar ka aachar recipe: तीखा, खट्टा और मसालेदार गोभी-गाजर का अचार साधारण से दाल-चावल को भी मजेदार बना देता है. खास बात है कि इसे बनाना बेहद आसान है और कुछ मिनटों में बन जाता है. इसे बनाने में आपको दुनियाभर की मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी.

गोभी-गाजर अचार गोभी-गाजर अचार

Carrot cauliflower Pickle: सर्दियों के मौसम में अगर आपने गोभी-गाजर का अचार नहीं खाया, तो मानो कि कुछ भी नहीं खाया.  तीखा, खट्टा और मसालेदार यह अचार साधारण से दाल-चावल को भी मजेदार बना देता है. खास बात है कि इसे बनाना बेहद आसान है और कुछ मिनटों में बन जाता है. इसे बनाने में आपको दुनियाभर की मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी. तो अगर आपने इस अचार पहले कभी घर पर नहीं बनाया है, एक बार जरूर इसे ट्राई करें. तो आइए जानते हैं गोभी-गाजर का मिक्स अचार बनाने की विधि.

गोभी-गाजर अचार बनाने के लिए जरूरी सामान
एक मध्यम आकार की छोटे टुकड़ों में कटी हुई फूलगोभी
3-4 बड़ी गाजरें, मोटे टुकड़ों में कटी हुई
2 बड़े चम्मच पीले सरसों के दाने (राई), दरदरे पिसे हुए
1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
½ कप सरसों का तेल
1½ बड़े चम्मच नमक
½ छोटी चम्मच हींग
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस

गाजर गोभी का अचार बनाने की विधि (How to make Carrot Cauliflower Pickle)
गाजर गोभी का अचार बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि, आप फूलगोभी और गाजर को अच्छी तरह धो लें.
अब गोभी के भी फूल अलग करके निकाल लें और छोटा-छोटा काट लें. गाजर के लम्बे और छोटे टुकड़े कर लें.
अब एक बड़े बर्तन में पानी उबालें, उसमें एक चम्मच नमक डालें और सब्जियों को केवल दो मिनट के लिए उबालें.
इसके बाद तुरंत पानी निकाल दें और सब्जियों को एक साफ कपड़े पर फैला दें.
अब सब्जियों को कुछ घंटों के लिए या फिर रात भर के लिए हवा में सूखने दें.

ऐसे करें मसाले तैयार
मसाले तैयार करने के लिए सरसों के दानों को हल्का भून लें. उन्हें ठंडा होने दें और फिर उन्हें दरदरा पीस लें.
अब एक बड़े कटोरे में गाजर-गोभी को हल्दी, मिर्च पाउडर, नमक, हींग और पिसी हुई सरसों के साथ मिला लें.
धीरे-धीरे लेकिन अच्छी तरह से मिलाएं ताकि हर टुकड़े पर कोटिंग हो जाए.
अब सरसों के तेल को तब तक गरम करें जब तक उसमें से धुआं निकलने लगे. फिर आंच बंद कर दें और उसे थोड़ा ठंडा होने दें.
जब तेल हल्का गर्म हो जाए, तो इसे सब्जी के मिश्रण पर डालें और फिर से मिला लें.

ऐसे स्टोर करें अचार
मिश्रण को एक साफ, सूखे कांच के जार में डालें. ऊपर से नींबू का रस मिलाएं और एक बार अच्छी तरह से चला लें.
जार को अच्छी तरह बंद करके 3-5 दिनों के लिए सीधी धूप में रख दें. अचार को हर दिन एक बार सूखे चम्मच से चलाएं.
 पांचवें दिन तक अचार से तीखी, मसालेदार और सरसों जैसी महक आने लगेगी. अब आपका गाजर-गोभी का अचार खाने के लिए बिल्कुल तैयार है.

इस अचार को आप फ्रिज में रखें. इसे दो से तीन सप्ताह तक खाया जा सकता है. इसे पराठे, खिचड़ी, दही चावल या फिर चीज़ सैंडविच के साथ भी परोसा जा सकता है, जिससे इसे एक देसी स्वाद मिलेगा.

ये भी पढ़ें: