scorecardresearch

'सिर टपकत है, नटई पिरात है, कनवा कुकुआत है', मरीजों से अवधी में बातकर वायरल हुईं डॉ. अनीता

यूपी के गोंडा में एक डॉक्टर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. डॉ. अनीता मिश्रा का अवधी भाषा में बोलना मरीजों को खूब पसंद आता है. डॉ. अनीता कन्नड़ मूल की हैं, लेकिन उनकी शादी गोंडा के डॉक्टर से हुई है. वो पिछले 21 सालों से नर्सिंग होम चला रही हैं.

Advertisement
Dr. Anita Mishra Dr. Anita Mishra

जिसकी मातृ भाषा कन्नड़ हो और वह धड़ल्ले से अवधी बोले तो अचरज होता है. लेकिन गोंडा में कुछ ऐसा ही दिखाई सुनाई देता है. जी हां.. बात हो रही है गोंडा की मशहूर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अनीता मिश्रा की, जो अपने मरीजों से अवधी में बात करके बड़े सहजता से उनकी बीमारी समझती है और इलाज करती है.

कर्नाटक की हैं वायरल डॉ. अनीता-
महिला मरीजों के बीच मशहूर डॉ. अनीता मिश्रा मूल रूप से कर्नाटक के मंगलूर जनपद निवासी हैं. अपने सीनियर सर्जन से शादी के बाद गोंडा में बसी तुलु और कन्नड़ भाषाई डॉ. अनीता मिश्रा का अब गोंडा नगर में अपना निजी नर्सिंग होम है, जहां दिन भर महिला मरीजों का जमावड़ा लगा रहता है.

साल 1997 में की थी शादी-
कर्नाटक के मंगलौर जिला निवासी बिजिनेसमैन पिता की कन्नड़ भाषाई बेटी डॉ. अनीता मिश्रा जब मनिपाल यूनिवर्सिटी में 1997 में एमबीबीएस की फर्स्ट इयर की स्टूडेंट थी. तभी उनकी मुलाकात अपने दो साल सीनियर गोंडा निवासी पूर्णोदय मिश्रा से हुई और फिर 1997 में ही दोनों ने शादी कर ली.

गोंडा आईं तो सीखी हिंदी-
साल 2000 में अनीता मिश्रा ने राजीव गांधी यूनिवर्सिटी से एमएस किया. एमएस करने के बाद डॉ. अनीता मिश्रा अपने पीहर से यूपी के गोंडा जनपद ससुराल आ गईं. लेकिन यहां उनके सामने लैंग्वेज की समस्या मुंह बाए खड़ी हो गई. तब उन्होंने हिंदी सीखी और पारंगत हुईं. 

मरीजों से बात करने के लिए सीखी अवधी-
साल 2005 में डॉ. दंपति ने गोंडा नगर में अपना निजी नर्सिंग होम खोला और दोनों ने अपनी प्रैक्टिस शुरू की. लेकिन गोंडा के ज्यादातर मरीज अवधी भाषा में बात करके अपनी समस्या बताती थी. जिसको समझने में डॉ. अनीता मिश्रा को काफी मुश्किल आती थी. डॉ. अनीता मिश्रा ने तब अवधी भाषा सीखनी और बोलनी शुरू की और धीरे-धीरे उन्होंने अवधी भाषा पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली. फिर तो वह मरीजों से उन्हीं के भाषा में बात करने लगी. जिससे मरीजों को उन्होंने अपना मुरीद बना लिया. 

अवधी में बात करना म्यूजिकल लगता है- डॉ. अनीता
डॉक्टर दंपति के एक बेटा भी है, जो राजीव गांधी यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस कर रहा है. डॉ. अनीता मिश्रा ने बताया कि अवधी भाषा में जब मरीज अपनी समस्या बताती है तो वह बहुत ही म्यूजिकल लगता है. उन्होंने मरीजों की अवधी भाषा का उदाहरण देते हुए बताया कि जब मरीज उन्हें बताती है कि पेटवा पिरात है, कनवा कुकुआत है, गटईवा खासखसात है जैसे परेशानियां बताते हैं तो सुनकर बड़ा मजा आता है. वह बहुत म्यूजिकल लगता है. 

मिसेज एशिया रह चुकी हैं ड़. अनीता-
कत्थक नृत्य की शौकीन डॉ अनीता मिश्रा अक्सर अपना रील बना कर सोशल मीडिया पर वायरल करती रहती है. डॉक्टर अनीता मिश्रा बताती है कि वह बीते सालों मिसेज इंडिया और मिसेज एशिया भी बन चुकी है.

ये भी पढ़ें: