scorecardresearch

हनीमून पर पीरियड्स आने से पति आग बबूला हुआ, पत्नी को पीटा, बोला- जब पता था तो हनीमून पर क्यों आई, 45 दिन में ससुराल से निकाला

महिला के पिता ने शादी में करीब 20 लाख रुपए नकद, हुंडई वेन्यू कार समेत करीब 40 लाख रुपए का सामान दिया था. 2 जून को विदाई के बाद वह दिल्ली स्थित ससुराल पहुंची. आरोप है कि वहां दहेज का सामान देखने के बाद ससुराल वालों ने उसे ताने दिए और कहा कि ब्रांडेड सामान तक नहीं दे सके.

Advertisement
 Husband allegedly beats wife over period: AI Image Husband allegedly beats wife over period: AI Image

गोरखपुर में शादी के बाद हनीमून पर गई एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. महिला का आरोप है कि अंडमान-निकोबार में हनीमून के दौरान उसे पीरियड्स आ गए. इस बात से उसका पति नाराज हो गया और उसने पत्नी को थप्पड़ मारे और लात-घूंसों से पीटा. आरोप है कि पति ने उसका गला दबाने की भी कोशिश की. महिला के मुताबिक, पति ने गुस्से में कहा- 'जब पता था तो हनीमून पर क्यों आई. तूने मेरा मूड खराब कर दिया. मुझे तेरे साथ नहीं रहना है.' होटल में चीख-पुकार सुनकर कर्मचारी कमरे के बाहर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया. इसके बाद पति ने महिला को छोड़ दिया.

होटल कर्मचारियों के पहुंचने पर बची जान
महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अंडमान-निकोबार में वह पीरियड्स के दौरान तेज पेट दर्द से परेशान थी. काफी ब्लीडिंग होने पर वह रोने लगी. आरोप है कि पत्नी की हालत देखकर पति भड़क गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. महिला का आरोप है कि पति ने उसे थप्पड़ मारे और लात-घूंसों से पीटा. इसी दौरान उसने गला दबाने की कोशिश भी की. उसकी चीख सुनकर होटल कर्मचारी कमरे के बाहर पहुंचे और दरवाजा पीटने लगे. कर्मचारियों के पहुंचने पर पति पीछे हट गया. इसके बाद पति ने महिला के पिता को फोन किया और कहा कि अपनी बेटी को आकर ले जाओ. वह अब उसके साथ नहीं रहेगा.

शादी के 45 दिन बाद ससुराल से निकाला
महिला के मुताबिक, उसकी शादी दिल्ली निवासी निखिल मिश्रा से 30 मई 2023 को हुई थी. शादी से पहले 30 अप्रैल को गोरखपुर में गोदभराई का कार्यक्रम हुआ था. महिला का आरोप है कि इस दौरान ससुराल पक्ष ने दहेज में दिए जाने वाले सामान को लेकर ब्रांडेड चीजों की मांग की थी.महिला के पिता ने शादी में करीब 20 लाख रुपए नकद, हुंडई वेन्यू कार समेत करीब 40 लाख रुपए का सामान दिया था. 2 जून को विदाई के बाद वह दिल्ली स्थित ससुराल पहुंची. आरोप है कि वहां दहेज का सामान देखने के बाद ससुराल वालों ने उसे ताने दिए और कहा कि ब्रांडेड सामान तक नहीं दे सके.

पति ने पिता को फोन कर कहा- बेटी को ले जाओ
महिला ने बताया कि शादी के करीब एक महीने बाद 4 जुलाई 2023 को वह पति के साथ अंडमान-निकोबार हनीमून पर गई थी. वहां हुई घटना के बाद वह किसी तरह दिल्ली स्थित ससुराल पहुंची और सास को पूरी बात बताई. आरोप है कि सास और ननद ने भी पति का साथ दिया और महिला को प्रताड़ित किया. इसके बाद 14 जुलाई 2023 को शादी के महज 45 दिन बाद उसे ससुराल से निकाल दिया गया. महिला के पिता वहां पहुंचे तो उन्हें भी कथित तौर पर बेइज्जत कर घर से निकाल दिया गया. महिला का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसका दहेज का सामान भी वापस नहीं किया. पति WhatsApp पर उसे जान से मारने की धमकी भी देता रहा.

तीन साल बाद दर्ज हुई FIR
महिला के परिवार ने पहले मामले को बातचीत से सुलझाने की कोशिश की. इसके बाद थाने में शिकायत की, लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ. परिवार ने गोरखपुर के SSP डॉ. कौस्तुभ से मुलाकात की. SSP के निर्देश के बाद रामगढ़ताल थाने में FIR दर्ज की गई. रामगढ़ताल थाना प्रभारी श्यामा नंद राय ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति निखिल मिश्रा, सास संजू मिश्रा और ननद नेहा पांडेय के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें