
शादी वाले दिन कुछ ऐसा कपड़ा पहनकर आया दूल्हा
शादी वाले दिन कुछ ऐसा कपड़ा पहनकर आया दूल्हा
आमतौर पर शादी के लिए दुल्हन गाउन या लहंगा पहनना पसंद करती हैं, वहीं दूल्हा वेस्टर्न या ट्रेडिशनल ड्रेस पहनता है. लेकिन आजकल एक ऐशा दुल्हा सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहा है जो अपनी प्यारी सी दुल्हन के साथ ऐसे कपड़े पहन कर आया कि लोगों ने उसे खूब भला बुरा कहा. दरअसल ये दुल्हा शादी वाले दिन खूबसूरत दुल्हन के सामने जींस-टीशर्ट में चला आया.
दुल्हे ने शादी वाले दिन पहनी ऐशी ड्रेस की लोगों को आ गया गुस्सा
एक तरफ जहां शादी में इस दुल्हन ने शानदार व्हाइट कलर का गाउन पहना था, तो वहीं दूल्हे ने ग्रे फेडेड जींस और ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहन रखी थी. अब दूल्हे की इसी तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हो रही है. इस फोटो को वायलेट प्राइस यूके के डोरचेस्टर से पोस्ट किया गया है .

लोगों ने देखा तो सोशल मीडिया पर कर डाला ट्रोल
दुल्हन की दोस्त ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'मेरी सबसे अच्छी दोस्त कुछ महीने पहले मुझसे कह रही थी कि उसे प्यार नहीं करना है और उसका वीडियो अब इस तरह से वायरल हो रहा है.' वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन के होने वाले पति, जिसका नाम नहीं लिया गया; उसने गंदे स्नीकर्स, फेडेड जींस और एक काली टी-शर्ट पहने हुए है. एक यूजर ने कहा, 'यह दुखद है कि देखो वह कितनी खूबसूरत दिख रही है, जबकि उसके पति ने अच्छा दिखने के लिए कोई मेहनत तक नहीं की.' दूसरे ने लिखा, 'क्या उसे नहीं पता था कि उसकी शादी हो रही है?'