scorecardresearch

Plants that Repel Insects: ऑल आउट छोड़िए... घर में लगाइए ये 7 पौधे, मच्छर-मक्खी और कीड़े-मकौड़े रहेंगे कोसों दूर

यदि आप घर में मच्छर-मक्खी और कीड़े-मकौड़े से परेशान हैं तो आपकी यह परेशानी पौधे दूर सकते हैं. हम आज आपको 7 ऐसे पौधों के बारे में बता रहे हैं, जो मच्छर-मक्खी और कीड़े-मकौड़े के लिए काल हैं. इन पौधों से मच्छर-मक्खी और कीड़े-मकौड़े कोसों दूर भागते हैं.

Plants that Repel Insects Plants that Repel Insects

यदि आप घर में मच्छर-मक्खी और कीड़े-मकौड़े से परेशान हैं तो आपकी यह परेशानी पौधे दूर सकते हैं. जी हां, आज हम आपको 7 ऐसे पौधों के बारे में बता रहे हैं, जो मच्छर-मक्खी और कीड़े-मकौड़े के लिए काल हैं. इन पौधों से मच्छर-मक्खी और कीड़े-मकौड़े कोसों दूर भागते हैं.

1. अजवायन का पौधा
अजवायन का पौधा अपनी तीखी और औषधीय सुगंध के कारण मच्छर, मक्खी, कीड़े, मकौड़े और पतंगों को दूर भगाता है. दरअसल, इस पौधे की पत्तियों में थाइमोल नामक वाष्पशील तेल होता है, जिसकी गंध कीड़े-मकौड़ों को पसंद नहीं आती. अजवायन के पौधे को घर में उगाना बहुत ही आसान है. इस पौधे को दरवाजे या खिड़की के पास लगाने से मच्छर-मक्खी और कीड़े-मकौड़े घर में प्रवेश नहीं करते.

2. लहसुन 
आप अपने घर से मच्छर, मक्खी, कीड़े, मकौड़े, चींटी और पतंगों को दूर भगाने के लिए लहसुन को किसी गमलें में घर में लगा सकते हैं. लहसुन का पौधा अपनी तीखी गंध और उसमें मौजूद डायलील डाइसल्फाइड और सल्फाइड जैसे यौगिकों के कारण प्राकृतिक कीटनाशक का काम करता है. लहसुन की तीखी गंध मच्छरों और कीड़ों को दूर रखने में बहुत कारगर होती है. लहसुन को घर-आंगन में आसानी से उगाया जा सकता है.

3. लेमन ग्रास
लेमन ग्रास से भी मच्छर या कीड़े मकोड़े घर के आसपास नहीं आते हैं. दरअसल, लेमन ग्रास में सिट्रोनेला नामक तत्व पाया जाता है, जो कीट रोधी माना जाता है. साथ ही इस पौधे की पत्तियों से नींबू जैसी खुशबू आती है, जिससे मच्छर या कीड़े मकोड़े दूर भागते हैं . लेमन ग्रास आसानी से उग भी जाता है और इसे विशेष देखभाल की भी ज्यादा जरूरत नहीं होती है. लेमन ग्रास का पौधा हमारी सेहत के लिए भी अच्छा होता है. 

4. रोजमेरी का पौधा
रोजमेरी का पौधा मच्छरों का सबसे बड़ा दुश्मन है. इसकी खुशबू से  मच्छर, मक्खी, कीड़े, मकौड़े कोसों दूर भागते हैं. रोजमेरी की पत्तियों में कपूर, सिनेओल, अल्फा-पिनीन और रोजमैरिनिक एसिड जैसे शक्तिशाली नेचुरल कंपाउंड पाए जाते हैं. ये तत्व हवा में फैलकर मच्छरों की सूंघने की क्षमता को कंफ्यूज कर देते हैं. मच्छर इंसानों की गंध पहचानकर काटते हैं, लेकिन रोजमेरी की महक उनके सेंस को गड़बड़ा देती है. इसकी वजह से मच्छर पौधे के आसपास तो क्या, घर के दरवाजे के पास भी नहीं फटकते हैं. इस तरह से यह पौधा घर का नेचुरल सिक्योरिटी गार्ड बन जाता है. रोजमेरी का पौधा उगाना मुश्किल नहीं है. यह कम देखभाल में भी आसानी से फलता-फूलता है. 

5. लैवेंडर का प्लांट 
लैवेंडर एक खूबसूरत, सुगंधित और कीट-रोधी पौधा है. इसे लोग अपने गार्डन में लगाना पसंद करते हैं. इसकी खुशबू इंसानों को भले ही बहुत पसंद हो लेकिन मच्छर और कीड़ों को ये बिल्कुल भी नहीं पसंद आती है. लैवेंडर का पौधा अपनी तीखी सुगंध, जिसमें लिनालूल और कपूर camphor जैसे प्राकृतिक यौगिक होते हैं, के कारण कीड़ों को भगाता है. यह सुगंध मच्छरों, मक्खियों, पतंगों और पिस्सू के संवेदी रिसेप्टर्स को बाधित करती है, जिससे वे दूर रहते हैं. यह पौधा प्राकृतिक कीट नियंत्रण का एक प्रभावी तरीका है. इस पौधे के सुंदर बैंगनी फूल किसी भी बालकनी या गार्डन को खास बना देते हैं. इस पौधे की सबसे खास बात यह कि इसे ज्यादा पानी या खाद देने की जरूरत नहीं होती. यह कम देखरेख में भी जिन्दा रह सकता है. 

6. गेंदे का पौधा
गेंदे का पौधा (Marigold) प्राकृतिक कीटनाशक है. यह अपनी तेज सुगंध से मच्छर-मक्खी को कोसों दूर भगाता है. आप गंदे को पौधे को घर के आंगन, बालकनी या गार्डन में लगा सकते हैं. यह आसानी से उगने वाला पौधा है. इसके फूलों का इस्तेमाल पूजा और घर की सजावट में किया जा सकता है.

7. सर्पगंधा का पौधा
सर्पगंधा एक औषधीय पौधा है. सर्पगंधा अपने औषधीय गुणों के साथ-साथ कीड़े-मकोड़ों और सांपों को दूर भगाने का काम भी करता है. इसकी जड़ों से निकलने वाली तेज और अजीब गंध सांपों को दूर रखती है, जिससे यह घर के आसपास सुरक्षा कवच के रूप में काम करता है. इसकी तीखी गंध मच्छरों को घर के पास नहीं आने देती है. इसे घर में लगाने से वातावरण शुद्ध होता है.