scorecardresearch

बर्थडे पर हवा में ठांय-ठांय, वीडियो हो गया वायरल, जेल पहुंच गए चाचा-भतीजे

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बर्थडे बॉय का जोश खुद के साथ ताऊ को भी जेल पहुंचा दिया. जन्मदिन के मौके पर युवक ने ताऊ की लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग की. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अब पुलिस ने युवक के साथ उसके ताऊ को भी गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
Gwalior News Gwalior News

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हर्ष फायरिंग का मामल सामने आया है. मोहना थाना क्षेत्र के दौरार गांव में जन्मदिन की पार्टी के दौरान बर्थडे बॉय ने फायरिंग की. बर्थडे बॉय रोहित ने अपने ताऊ हरचरण जाटव की लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक लेकर घर की छत से हवाई फायरिंग की. जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो तेजी से वायरल होने लगा. जब ये वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस एक्शन में आ गई और युवक को गिरफ्तार कर लिया.

हर्ष फायरिंग पर बर्थडे बॉय गिरफ्तार-
वीडियो पुलिस तक पहुंचने के बाद मोहना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बर्थडे बॉय रोहित और उसके ताऊ हरचरण जाटव को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक भी जब्त कर ली है. दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और अब बंदूक का लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई की जा रही है.

बंदूक देखकर जोश में आ गया बर्थडे बॉय-
पूरा मामला मोहना थाना क्षेत्र के दौरार गांव का है. यहां बाबूलाल जाटव के बेटे रोहित का जन्मदिन था, जिसके लिए घर पर ही पार्टी रखी गई थी. पार्टी में शामिल होने आए बाबूलाल के बड़े भाई हरचरण जाटव अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर पहुंचे थे. ताऊ के हाथ में हथियार देखकर बर्थडे बॉय रोहित जोश में आ गया. और वह ताऊ से बंदूक लेकर घर की छत पर चढ़ गया और हवाई फायर किए.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो-
इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. वीडियो पुलिस के पास पहुंचा तो मोहना थाना TI ने तुरंत संज्ञान लिया. वीडियो के आधार पर दोनों की पहचान कर बर्थडे बॉय रोहित और उसके ताऊ हरचरण को हिरासत में लिया गया. दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

हर्फ फायरिंग पर होगी सख्त कार्रवाई- पुलिस
पुलिस का कहना है कि लाइसेंसी हथियार का इस तरह सार्वजनिक प्रदर्शन करना गंभीर अपराध है और इससे किसी की जान भी जा सकती थी. हर्ष फायरिंग पूरी तरह प्रतिबंधित है, उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: