Gwalior Viral Video
Gwalior Viral Video
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक बाइक पर 6 लोग सफर कर रहे हैं. इस दौरान बाइक सवार स्टंट भी करते नजर आ रहे हैं. जब ये वीडियो वायरल हुआ और प्रशासन तक पहुंचा तो ट्रैफिक पुलिस एक्शन में आई. पुलिस ने 6500 रुपए का चालान काट दिया और बाइक मालिक को चेतावनी भी दी है.
एक बाइक पर 6 सवार-
ग्वालियर में ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है. गांधी रोड पर एक बाइक पर छह लोग सवार होकर न केवल सड़क पर दौड़ते नजर आए, बल्कि खतरनाक स्टंट भी करते रहे. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर कार्रवाई की.
पुलिस ने काटा चालान-
पुलिस जांच में बाइक मालिक मुरैना के दिमनी निवासी आशीष निकला, जिस पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ₹6,500 का चालान किया गया. पुलिस ने भविष्य में ऐसी लापरवाही न करने की चेतावनी भी दी है.
गांधी रोड की घटना-
गांधी रोड पर एक बाइक पर छह लोग सवार होकर ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखते हुए सड़क पर फर्राटा भरते दिखाई दिए. इस दौरान बाइक सवारों ने अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालते हुए खतरनाक स्टंट भी किए. राहगीरों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर जांच शुरू की और वाहन मालिक की पहचान मुरैना के दिमनी निवासी आशीष के रूप में की. पुलिस ने उसे बुलाकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 6,500 रुपये का जुर्माना लगाया. ट्रैफिक पुलिस ने चालान की राशि वसूलने के साथ ही वाहन मालिक को भविष्य में ट्रैफिक नियमों का पालन करने और इस तरह की लापरवाही दोबारा न करने की सख्त चेतावनी दी. पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि सड़क पर स्टंट और ओवरलोडिंग जैसी हरकतें न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि जानलेवा हादसों का कारण भी बन सकती हैं.
ये भी पढ़ें: