scorecardresearch

Salary Saving Habit: सैलरी आते ही 10 दिन में हो जाता है अकाउंट खाली? ये 5 गलतियां हो सकती हैं वजह

अक्सर लोगों के साथ होता है कि सैलरी आते ही बैंक अकाउंट खाली हो जाता है. लेकिन अगर आप कुछ आसान आदतों को अपना लेते हैं, तो आप आसानी से सैलरी को थोड़ा सेव भी कर सकती है, और सैलरी ज्यादा समय तक चलेगी.

AI Generated Image AI Generated Image

लोगों को हर महीने सैलरी आने का इंतजार रहता है. लेकिन कई लोगों के साथ होता है कि सैलरी आने के कुछ ही दिनों में अकाउंट लगभग खाली हो जाता है. फिर पूरे महीने पैसों की चिंता बनी रहती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो हो सकता है कि कमाई नहीं, बल्कि खर्च करने का तरीका गलत हो. कुछ छोटी-छोटी आदतें आपकी जेब पर बड़ा असर डालती हैं. ऐसे में अगर इन्हें समय रहते बदल लिया जाए, तो सैलरी पूरे महीने चल सकती है और बचत भी शुरू हो सकती है. चलिए आपको बताते हैं कि किन आदतों को बदल जाएगा.

गैर-जरूरी ऑनलाइन ऑर्डर

आजकल खाना-किराना और दूसरी कई चीजें कुछ ही मिनटों में घर पहुंच जाती हैं. इस वजह से लोग बिना सोचे-समझे बार-बार ऑर्डर कर देते हैं. हर बार थोड़ा-थोड़ा खर्च होता है, लेकिन महीने के आखिर तक यही खर्च काफी बड़ा हो जाता है. इसलिए जरूरत की चीजों को एक साथ खरीदें और बाहर का खाना कम मंगाएं.

बेकार के सब्सक्रिप्शन पर खर्च

कई लोग फिल्म देखने के लिए ऐप, म्यूजिक ऐप या दूसरे सब्सक्रिप्शन ले लेते हैं. बाद में उनका इस्तेमाल भी नहीं करते, लेकिन हर महीने आटो-पे से पैसे अपने आप कटते रहते हैं. इसलिए समय-समय पर अपने सभी सब्सक्रिप्शन देखें और जिनकी जरूरत नहीं है, उन्हें बंद कर दें.

बजट तय कर करें खर्च

अगर आपको यह नहीं पता कि हर महीने कितना पैसा कहां खर्च करना है, तो सैलरी जल्दी खत्म होना तय है. इसलिए पहले से तय करें कि कितना पैसा घर के खर्च में जाएगा, कितना अपनी जरूरतों पर खर्च करेंगे और कितना बचाएंगे. इसलिए सैलरी मिलते ही सबसे पहले बचत के लिए कुछ पैसे अलग रख दें.

क्रेडिट कार्ड का गैर-जरूरी इस्तेमाल

क्रेडिट कार्ड सुविधा जरूर देता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने पर परेशानी भी बढ़ा देता है. अगर हर महीने पूरा बिल नहीं भरते, तो ब्याज बढ़ता रहता है और आपकी कमाई का बड़ा हिस्सा उसी में चला जाता है. इसलिए कोशिश करें कि क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कम करें और उसका बिल समय पर पूरा भरें.

दूसरों की देखा-देखी खरीदारी

आजकल सोशल मीडिया देखकर लोग ऐसी चीजें भी खरीद लेते हैं, जिनकी उन्हें जरूरत नहीं होती. सिर्फ इसलिए कि दूसरे लोग खरीद रहे हैं, आपको भी खरीदने की जरूरत नहीं है. कोई महंगी चीज खरीदने से पहले एक-दो दिन रुककर सोचें. अगर तब भी उसकी जरूरत लगे, तभी उसे खरीदें.

सैलरी बचाने का सीक्रेट

सैलरी मिलते ही पहले जरूरी बिल भरें और कुछ पैसे बचत में डाल दें. हर हफ्ते अपने खर्च लिखें, ताकि पता चल सके कि पैसा कहां खर्च हो रहा है. बेकार के सब्सक्रिप्शन बंद करें, ऑनलाइन ऑर्डर कम करें और थोड़े-थोड़े पैसे जोड़कर इमरजेंसी के लिए बचत शुरू करें.