Hair Care Tips
Hair Care Tips
आजकल कम उम्र में ही बाल झड़ने शुरू हो जा रहे हैं. बाल झड़ने के पीछे एक-दो नहीं बल्कि कई कारण होते हैं जैसे बढ़ती उम्र, गलत खान-पान, शरीर में पोषण की कमी, तनाव, हार्मोन असंतुलन आदि. यदि आप भी हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं तो आपकी परेशानी दूर हो सकती है. हम आपको बालों को मजबूत, लंबा और घना करने के 5 घरेलू तरीके बता रहे हैं, जिन्हें आजमाकर आप बालों को झड़ने से बचा सकता हैं.
1. आंवला
आंवला को में ढेर सारे पोषक तत्व पाया जाता है, जिसके चलते इसे सुपरफूड कहा जाता है. आंवला बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. आंवला बालों की जड़ों को मजबूत करता है. आंवाला खाना और इसे बालों पर लगाना दोनों लाभदायक होता है. नारियल तेल में सूखा आंवला को पकाकर लगाने से बालों को पोषण मिलता है. आंवले का रस और नींबू को मिलाकर बालों पर लगाने से हेयर फॉल कम हो जाता है.
2. प्याज का रस
प्याज को भी बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. आप प्याज के रस को बालों पर लगा सकते हैं. प्याज में मौजूद गंधक और दूसरे तत्व बालों की जड़ों को सक्रिय करने में मदद करते हैं. जिन लोगों के बाल खूब टूट रहे हैं, उन्हें प्याज के रस का उपयोग करना चाहिए. आप प्याज के रस को 10 से 15 मिनट स्कैल्प पर लगाएं. इसके बाद माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लें. ऐसा करने से आपके बाल मजबूत हो जाएंगे और झड़ने बंद हो जाएंगे.
3. गुड़हल के फूल और पत्तियां
आप बालों को झड़ने से बचाने के लिए गुड़हल के फूल और उसकी पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. गुड़हल के फूल को दही के साथ लेप बनाकर बालों में लगाने से बाल मुलायम और घने हो जाते हैं. आप बालों को मजबूत करने के लिए हरी चाय का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
4. पुदीने और अखरोट का तेल
आप बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाने के लिए पुदीने और अखरोट के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. अखरोट का तेल बालों को भीतर से पोषण देता है. इस तेल के नियमित मालिश से सिर की त्वचा को आराम मिलता है और बालों की पकड़ मजबूत होती है. पुदीने के तेल से सिर की मालिश करने से बालों की जड़ों तक ब्लड फ्लो बेहतर होता है, जिससे बालों को मजबूती मिलती है.
5. कर सकते हैं ये भी उपाय
बालों को झड़ने से रोकने के लिए आप बालों को एलोवेरा जूस से मसाज कर सकते हैं. आप बेजान बालों में जान डालने के लिए मेथी दाने का पेस्ट लगा सकते हैं. बालों को झड़ने से रोकने के लिए नींबू के रस के इस्तेमाल कर सकते हैं. बालों की ग्रोथ करने में अंडा मदद कर सकता है.