scorecardresearch

Hair Care Tips: बाल झड़ना, रूखापन, कमजोर होना.. हर समस्या का सॉल्यूशन है ये खास तेल, जानें घर पर बनाने का तरीका

बालों का झड़ना, रूखापन और डैंड्रफ की समस्या आम हो गई है. इससे छुटकारा पाने के लिए हममें से ज्यादातर लोग केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन उससे ज्यादा फायदा नहीं होता है तो इस घरेलू उपाय अपनाइए. घर पर एक खास तेल बनाइए और उसे बालों में लगाइए. बालों की हर तरह की समस्याओं से निजात मिलेगा.

Hair Care Tips Hair Care Tips

पॉल्यूशन और असंतुलित लाइफस्टाइल का असर बालों की सेहत पर भी पड़ रहा है. इसकी वजह से बाल झड़ने लगते हैं. उसमें रूखापन आ जाता है. डैंड्रफ की समस्या आ जाती है. इन चीजों से छुटकारा पाने के लिए हम केमिकल वाले महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं. लेकिन उसका ज्यादा फायदा नहीं होता है. अब लोग घरेलू उपाय की तरफ रूख कर रहे हैं. श्वेता खैरनार ने एक घर पर एक खास तेल बनाने का तरीका सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जो बालों के लिए फायेदमंद बताया जा रहा है.

स्पेशल हेयर ऑयल बनाने के लिए क्या चाहिए?
घर पर खास हेयर ऑयल बनाने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होगी. इसको बनाने के लिए किचन में मौजूद चीजों का इस्तेमाल किया जाता है. चलिए आपको बताते हैं कि इसमें किन-किन चीजों का इस्तेमाल होता है.

  • नारियल तेल
  • प्याज
  • मेथी
  • कलौंजी
  • अलसी के बीज
  • करी पत्ता
  • रोजमेरी की पत्तियां
  • अदरक
  • लौंग

कैसे तैयार करें खास तेल?
सबसे पहले एक कड़ाही लेते हैं. उसमें एक लीटर नारियल का तेल डालते हैं और उसे लो फ्लेम पर गर्म करते हैं. इसके बाद इसमें 3 कटे हुए प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक पकाते हैं. इसके बाद इसमें 2 बड़े चम्मच मेथी दाना, 2 बड़े चम्मच कलौंजी और 2 बड़े चम्मच अलसी के बीज डालते हैं. इसमें एक बड़ा चम्मच लौंग डालते हैं. इसको 2 मिनट तक पकाएं. इसके बाद इसमें एक कप करी पत्ता और आधा कप रोजमेरी की पत्तियां, चौथाई कप कटा हुआ अदरक डालते हैं. इन सभी चीजों को लो फ्लेम पर 20 मिनट तक पकाना चाहिए. जब पत्तियां कुरकुरी हो जाएं और तेल से खुशबू आने लगे, तब गैस बंद कर देना चाहिए. इसके बाद तेल ठंडा कर लें.

जब तेल ठंडा हो जाए तो इसको छान लें और तेल को एक कांच की बोतल में भर लें. इस तेल को काफी वक्त तक स्टोर कर सकते हैं.

कैसे करना है इस्तेमाल?
इस तेल को बालों की जड़ों और स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करना चाहिए. अगर इसे रात भर लगाकर छोड़ देते हैं तो इसका ज्यादा फायदा होता है. अगर आपके पास वक्त नहीं है तो कम से कम 2 घंटे तक जरूर लगाएं. उसके बाद बाल को धो लें. हफ्ते में 2-3 बार जरूर लगाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: