Hair Growth Tips
Hair Growth Tips
बाल किसी भी व्यक्ति के सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं. महिला हो या पुरुष हर कोई चाहता है कि उनके बाल लंबे, घने और मजबूत हों. हालांकि आज के समय में बढ़ते पॉल्यूशन, स्ट्रेस और खाने-पीने की गलत आदतों की वजह से बाल छड़ने की समस्या तो हो ही रही है साथ में बालों की ग्रोथ भी रुक जाती है. यदि आपके बालों की ग्रोथ रुक गई है और महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के बावजूद कोई असर नहीं दिख रहा है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप नारियल तेल में 5 चीजें मिलाकर अपने बालों को लंबा, घना और मजबूत बना सकती हैं. हम आपको बता रहे हैं कि बालों को घुटने तक लंबा करने के लिए नारियल तेल में किन 5 चीजों को मिलाकर लगाना है.
1. नारियल तेल और प्याज का रस
आपके बालों की ग्रोथ रुक गई है तो आज से ही नारियल तेल में प्याज का रस मिलाकर इस्तेमाल करना शुरू कर दीजिए. आपको मालूम हो कि बालों को रॉकेट की गति से लंबा करने के लिए प्याज के रस को सबसे असरदार माना जाता है. प्याज में सल्फर होता है, जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को काफी बेहतर करता है और नए बालों को उगाने में मदद करता है. आप 1 चम्मच नारियल तेल में 2 चम्मच प्याज का रस मिलाएं. इस मिश्रण को बालों की जड़ों में लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें. नारियल तेल और प्याज के रस के मिश्रण को लगाने के 30 मिनट बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें. आपको मालूम हो कि सप्ताह में सिर्फ दो बार ऐसा करेंगी तो आपके बालों की लंबाई तेजी से बढ़ने लगेगी.
2. नारियल तेल और एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल सिर्फ स्किन ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी बहुत अच्छा होता है. यह बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है. एलोवेरा जेल में मौजूद विटामिन्स और एंजाइम्स बालों को न्यूट्रिएंट्स देते हैं और बालों को टूटने से बचाते हैं. नारियल तेल में एलोवेरा जेल मिक्स करके बालों में लगाने से बालों की ड्राइनेस खत्म होती है. स्कैल्प भी हाइड्रेट रहती है. आप नारियल तेल और एलोवेरा जेल को बराबर मात्रा में लेकर अच्छी तरह से मिला लें. इसके बाद इस स्मूथ पेस्ट को अपने बालों और स्कैल्प पर लगा लें. नारियल तेल और एलोवेरा जेल के पेस्ट को बालों पर लगाने के एक घंटे बाद माइल्ड शैंपू से धो लें. ऐसा करने से आपके बाल शाइनी और लंबे हो जाएंगे.
3. नारियल तेल और कढ़ी पत्ता
आप बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए नारियल तेल और कढ़ी पत्ता का इस्तेमाल कर सकती है. आपको मालूम हो कि कढ़ी पत्ता न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता बल्कि यह बालों की ग्रोथ के लिए भी अच्छा होता है. कढ़ी पत्ता में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और अमिनो एसिड बालों के फॉलिकल्स को मजबूत बनाते हैं. आप एक कटोरी में नारियल का तेल लें और उसमें मुट्ठी भर कढ़ी पत्ते डाल दें. इसके बाद नारियल तेल और कढ़ी पत्ते को गर्म करें. इसके बाद इस तेल को किसी छलनी से छानकर ठंडा कर लें. अब इस तेल से हफ्ते में दो बार सिर की मसाज करें. ऐसा करने से बाल झड़ेंगे नहीं और वे तेजी से लंबा होंगे.
4. नारियल तेल और कैस्टर ऑयल
आप बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए नारियल तेल और कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं. आपको मालूम हो कि कैस्टर ऑयल में ओमेगा-9 फैटी एसिड भी पाया जाता है. यह बालों को अंदर से मजबूती देने का काम करता है. आप नारियल तेल और कैस्टर ऑयल को बराबर मात्रा में लेकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. इसके बाद इसे थोड़ा गुनगुना कर लें. अब इस तेल से अपने स्कैल्प की मसाज करें और रातभर के लिए छोड़ दें. सुबह में बालों को शैंपू से अच्छी तरह धो लें. ऐसा करने से बाल कुछ दिनों में लंबा और घना हो जाएंगे.
5. नारियल तेल और मेथी के दाने
आप बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए नारियल तेल और मेथी के दाने का इस्तेमाल कर सकती हैं. मेथी के दाने निकोटिनिक एसिड भी पाया जाता है. यह बालों को झड़ने से रोकता है और उनकी ग्रोथ को बूस्ट करता है. आप दो चम्मच मेथी के दानों को एक कप नारियल तेल में डालकर रातभर के लिए छोड़ दें. सुबह में इस तेल को धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक मेथी के दाने लाल न हो जाएं. अब इस तेल के ठंडा होने पर छान लें. इसके बाद इस तेल को बालों में लगाएं.