scorecardresearch

बनाना चाहते हैं बाजार जैसे छोले भटूरे? फॉलो करते जाएं हलवाई वाली ये सीक्रेट रेसिपी

बाजार जैसे छोले भटूरे बनाने की सीक्रेट रेसिपी.

छोले भटूरे छोले भटूरे

छोले भटूरे शायद ही कोई हो, जिसको पसंद न आते हों. वहीं छोले भटूरे बाजार से खाने में तो बहुत अच्छे लगते हैं, लेकिन कई बार नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. आज हम आपको हलवाइयों के जैसे छोले भटूरे घर में बनाना सिखाएंगे. वह भी उस तरीके से जैसे वह बनाते हैं. आज हम आपको उनकी सीक्रेट रेसिपी देंगे. 

हलवाई-स्टाइल छोले बनाने का सामान

  • रातभर भिगोया हुआ 2 कप काबुली चना
  • 2 बड़े चम्मच चायपत्ती
  • 2 तेजपत्ता
  • बारीक कटा 1 बड़ा टमाटर 
  • 2 बड़े प्याज पीसा हुआ
  • 5 से 6 लहसुन की कलियां
  • 1 इंच अदरक
  • हरी मिर्च स्वाद अनुसार 
  • आधा छोटा चम्मच हींग
  • 2 चम्मच हलवाई वाले मसाले
  • 1 चम्मच लाल मिर्च
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच कस्तूरी मेथी
  • सरसों का तेल 
  • नमक स्वादानुसार

हलवाइयों जैसे छोले ऐसे बनाएं.

  • 2 चम्मच जीरा
  • 1 चम्मच सौंफ
  • 1 चम्मच काली मिर्च
  • 2 से 3 लौंग
  • 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी
  • 1 चम्मच अमचूर
  • आधा चम्मच काला नमक
  • इन सभी को धीमी आंच पर भूनकर दरदरा पीस लें. यही मसाला छोले में बाजार जैसा स्वाद देते है.

छोले पकाने का तरीका

  • भिगोए हुए चनों को कुकर में डालें.
  • इसमें चायपत्ती की पोटली, तेजपत्ता, थोड़ा नमक और पानी डालें.
  • लगभग 7 से 8 सीटी आने तक पकाएं ताकि चना खूब नरम हो जाए.
  • चायपत्ती की पोटली निकालकर फेंक दें.
  • दूसरे पैन में तेल गर्म करें और इसमें प्याज का पेस्ट, अदरक-लहसुन पेस्ट और मिर्च ब्राउन होने तक भूनें.
  • टमाटर और सारे सूखे मसाले डालकर तब तक पकाएं जब तक मसाला तेल न छोड़ दे.
  • अब इसमें उबले हुए छोले डालें. 
  • छोले को गाढ़ा करने के लिए छोड़े छोलों को पीस कर भी डाल सकते हैं. 
  • धीमी आंच पर 15 से 20 मिनट तक उबलने दें.
  • आखिर में कस्तूरी मेथी डालकर ढक दें.


हलवाई-स्टाइल भटूरे बनाने की सामग्री

  • 2 कप मैदा
  • आधा कप सूजी
  • आधा कप दही
  • 1 चम्मच चीनी
  • नमक- स्वाद अनुसार
  • आधा चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1 बड़ा चम्मच रिफाइन
  • गुनगुना पानी

भटूरे के आटे को हलवाई की तरह सानें

  • मैदा, सूजी, नमक, चीनी और बेकिंग सोडा मिलाएं.
  • इसमें दही और थोड़ा रिफाइन डालें.
  • गुनगुने पानी से नरम आटा गूंथें.
  • कम से कम 2 घंटे ढककर रख दें. इससे ही भटूरे बाजार जैसे फूलेंगे. 
  • अब एक कढ़ाई में रिफाइन गर्म करें और आटे की लोई बेलकर तेज आंच पर डालते जाएं. 
  • हल्का दबाएं, आप देखेंगे कि भटूरे फूल कर बाहर निकलते जा रहे हैं. 
     

ये भी पढ़ें