Hamirpur News
Hamirpur News
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पिछले 3 दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जलभराव की इस समस्या से निपटने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं. हमीरपुर के एक शख्स ने जलभराव में अपनी रोजमर्रा के काम को पूरा करने और बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अनोखा तरीका ईजाद किया है. इस शख्स ने 2 लकड़ियों की मदद से जुगाड़ की नाव बनाई है.
शख्स ने बनाई जुगाड़ नाव-
पूरा इलाका जलभराव की समस्या से परेशान है. ऐसे में एक शख्स ने जुगाड़ से नाव बनाई है. इस शख्स ने लकड़ियों की मदद से नाव बना ली. इस शख्स ने 2 लकड़ी के टुकड़ों को रस्सी के सहारे बांध कर पानी में जुगाड़ नाव बना लिया. इसकी मदद से ये शख्स और उसके परिवार के लोग एक जगह से दूसरी जगह पहुंच रहे हैं.
वायरल हो रहा वीडियो-
इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक पिता अपने बच्चे को स्कूल भेजने के लिए लकड़ी की जुगाड़ नाव बना कर पानी से भरे हुए स्थान को पार करता दिख रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो मुस्करा कोतवाली क्षेत्र के जीआईसी स्कूल के पास स्थित बस्ती का है.
मोहम्मद यूनेस ने बनाई जुगाड़ नाव-
जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जिले के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे. जिससे निपटने के लिए स्थानीय लोगों ने अपना ही एक अलग रास्ता बना लिया है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसकी सच्चाई जानने के लिए हम वहाँ पहुचे तो वहाँ मौजूद मो. यूनेस ने बताया कि पिछले तीन दिनों से हुई बारिश के कारण पानी का भराव अधिक हो गया है. जिससे निपटने के लिए मैंने खुद यह अनोखी जुगाड़ बनाया है, ताकि रोज के काम आसानी से कर सकें.
देश मे जुगाड़ बनाने वालों कई कमी नहीं हैं. जब भी, जहां भी जरूरत होती हैं, लोग जुगाड़ कर ही लेते हैं. अब हमीरपुर जिले में जुगाड़ की नाव की खूब चर्चा हो रही है.
ये भी पढ़ें: