
Hanumangarh Unique Wedding
Hanumangarh Unique Wedding
राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक अनोखी शादी की चर्चा है, जिसमें दूल्हा 7 समंदर पार से आया. इस दौरान विदेश से बाराती भी दुल्हन को लेने पहुंचे. बारातियों ने राजस्थानी शादी में समा बांध दिया. दरअसल संगरिया कस्बे की दिव्या ज्योति की शादी फ्रांस के रोमन से हुई. दोनों की पहली मुलाकात न्यूजीलैंड में हुई थी. फिर प्यार हुआ तो शादी भारतीय रीति-रिवाज से राजस्थान में हुई.
सात समंदर पार से आया दूल्हा-
हनुमानगढ़ जिले के संगरिया में इन दिनों एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है, यहां सात समंदर पार फ्रांस से दूल्हा अपनी बारात लेकर पहुंचा तो विदेशी बारातियों ने भी भारतीय शादी की रौनक में चार चांद लगा दिए. दिव्या ज्योति की शादी फ्रांस के रहने वाले रोमन के साथ हुई. दिव्या रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी की बेटी हैं और उन्होंने अब जिंदगी में नई शुरुआत की है.

न्यूजीलैंड में हुई थी पहली मुलाकात-
दिव्या ज्योति ने ग्वालियर से बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद गुरुग्राम में आईबीएम और नोएडा में एचसीएल में नौकरी की. इसके बाद वह न्यूजीलैंड में काम करने लगीं. इस दौरान उनकी मुलाकात फ्रांस के रहने वाले रोमेन से हुई. रोमन पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर हैं. मुलाकात के बाद धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई. जल्द ही दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और प्यार करने लगे. दोनों ने काफी सोच-समझकर एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया.
फैमिली की मर्जी से हुई शादी-
इसके बाद सबसे बड़ी समस्या फैमिली को मनाने की थी. दोनों ने अपने परिवार को शादी के लिए राजी कर लिया. दोनों परिवारों की सहमति के बाद संगरिया में विवाह समारोह आयोजित करने का फैसला लिया गया. फ्रांस से दूल्हे के साथ पहुंचे विदेशी मेहमानों ने भारतीय विवाह समारोह का खूब आनंद लिया. इस अंतरराष्ट्रीय रिश्ते ने संगरिया में पारिवारिक खुशियों के साथ सांस्कृतिक मेल-मिलाप की भी खूबसूरत तस्वीर पेश की.
ये भी पढ़ें: