scorecardresearch

Happy Mother's Day 2026: मदर्स डे पर अपनी मां को भेजें ये 50 दिल छू लेने वाले कोट्स, पढ़कर चेहरे पर आ जाएगी प्यारी सी मुस्कान

ऐसे तो मां के बिना कोई दिन नहीं होता, न उनके त्याग को शब्दों से बयान किया जा सकता है. हालांकि मदर्स डे हर साल मई के दूसरे सनडे को सेलिब्रेट किया जाता है. ये दिन बहुत खास होता है. आज हम आपको मां को खास महसूस करवाने के लिए ऐसे ही 50 कोट्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप उन्हें भी भेज सकते हैं और सोशल मीडिया पर स्टोरी भी लगा सकते हैं.

Advertisement
Mother's day 2026 Quotes Mother's day 2026 Quotes

मदर्स डे पर मां को खास महसूस कराने के लिए लोग अकसर शब्द ढूंढते रह जाते हैं. मां के लिए दिल में बहुत कुछ होता है, लेकिन कहने बैठो तो शब्द कम पड़ जाते हैं. ऐसे में यहां 50 ऐसे प्यारे, दिल छू लेने वाले वाले कोट्स दिए गए हैं, जिन्हें आप अपनी मां को भेज सकते हैं या स्टेटस, कार्ड और पोस्ट में इस्तेमाल कर सकते हैं. ये मदर्स डे विशेज़ और कोट्स के लोकप्रिय आइडियाज हैं. इन कोट्स को अपनी मां को भेज कर खास महसूस करवाएं. 

मां पर 50 दिल छू लेने वाले कोट्स

  1. दुनिया में सबसे सुकून वाली जगह मां की गोद होती है.
  2. मां की दुआएं अकसर वहां काम कर जाती हैं, जहां किस्मत भी हार मान लेती है.
  3. मां का प्यार कभी कम नहीं होता, चाहे बच्चे कितने भी बड़े क्यों न हो जाएं.
  4. जिंदगी में अगर कोई बिना शर्त साथ देता है, तो वो मां होती है.
  5. मां की डांट में भी उतना ही प्यार होता है, जितना उसकी ममता में.
  6. मां थकती जरूर है, लेकिन बच्चों के लिए कभी रुकती नहीं.
  7. मां घर की आवाज नहीं, घर की जान होती है.
  8. जब पूरी दुनिया साथ छोड़ दे, तब भी मां का हाथ सिर पर रहता है.
  9. मां के हाथ का खाना सिर्फ स्वाद नहीं, अपनापन भी देता है.
  10. मां वो किताब है, जिसे जितना पढ़ो उतना नया सीखने को मिलता है.
  11. दुनिया की सबसे सच्ची दुआ मां की होती है.
  12. मां की मुस्कान से बड़ा कोई सुकून नहीं होता.
  13. हर मुश्किल में सबसे पहले जो याद आती है, वो मां ही होती है.
  14. मां की जगह कोई नहीं ले सकता, कभी भी नहीं.
  15. मां का दिल सबसे बड़ा होता है, गुस्सा भी जल्दी और प्यार भी बेहिसाब.
  16. मां बिना बोले भी बच्चे का दर्द पहचान लेती है.
  17. मां सिर्फ जन्म नहीं देती, जीना भी सिखाती है.
  18. मां की ममता उम्र नहीं देखती, बच्चा हमेशा बच्चा ही रहता है.
  19. घर कितना भी बड़ा क्यों न हो, मां के बिना अधूरा लगता है.
  20. मां वो ताकत है, जो टूटकर भी परिवार को संभाले रखती है.
  21. मां के हाथ सिर पर हों, तो डर भी छोटा लगने लगता है.
  22. मां की मेहनत का हिसाब कभी नहीं लगाया जा सकता.
  23. मां का प्यार जितना मिलता है, उतना और पाने का मन करता है.
  24. मां की खुशी में ही बच्चों की असली खुशी छिपी होती है.
  25. मां हर दर्द छुपा लेती है, बस बच्चों की मुस्कान देखना चाहती है.
  26. मां का होना ही सबसे बड़ी दौलत है.
  27. मां वो इंसान है, जो खुद भूखी रहकर भी बच्चे का पेट भर देती है.
  28. मां की चिंता कभी खत्म नहीं होती, बस जताने का तरीका बदल जाता है.
  29. मां के बिना घर सिर्फ मकान लगता है.
  30. मां की दुआओं में बहुत ताकत होती है.
  31. मां का प्यार किसी त्योहार का मोहताज नहीं होता.
  32. मां हमेशा वही चाहती है, जो बच्चों के लिए अच्छा हो.
  33. दुनिया में सबसे सच्चा रिश्ता मां और बच्चे का होता है.
  34. मां की ममता कभी बूढ़ी नहीं होती.
  35. मां हर हार के बाद फिर से खड़ा होना सिखाती है.
  36. मां का भरोसा इंसान को मजबूत बना देता है.
  37. मां का प्यार किसी भी मुश्किल से बड़ा होता है.
  38. मां के लिए हम चाहे कितने बड़े हो जाएं, चिंता कभी कम नहीं होती.
  39. मां का साथ हो, तो जिंदगी थोड़ी आसान लगती है.
  40. मां घर की रौनक भी है और हिम्मत भी.
  41. मां का आशीर्वाद सबसे बड़ी ताकत है.
  42. मां का प्यार कभी दिखावा नहीं करता, बस निभाता है.
  43. मां की एक आवाज भी मन को सुकून दे देती है.
  44. मां वो रिश्ता है, जो बिना कहे भी सब समझ लेता है.
  45. मां वो एहसास है, जिसे शब्दों में पूरा नहीं बताया जा सकता.
  46. मां का प्यार हर मौसम में एक जैसा रहता है.
  47. मां हर दिन खास होती है, सिर्फ मदर्स डे पर नहीं.
  48. मां के बिना जिंदगी का स्वाद अधूरा लगता है.
  49. मां जितना प्यार करती है, उतना शायद कोई नहीं कर सकता.
  50. अगर दुनिया में कोई सबसे खूबसूरत रिश्ता है, तो वो मां का है.

ये भी पढ़ें