Hapur News
Hapur News
सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून किस कदर लोगों पर हावी है, इसकी बानगी उत्तर प्रदेश के हापुड़ में देखने को मिली. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रील बनाने के लिए एक युवक अपनी जिंदगी को खतरे में डाल रहा है. युवक कार की छत पर खड़े होकर रुपए उड़ा रहा है. इस दौरान आतिशबाजी भी की जा रही है. हालांकि वीडियो वायरल होने पर मामला पुलिस तक पहुंच गया है और प्रशासन इसकी जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहा है.
वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार की छत पर खड़े युवक को चोट लगने का कोई डर नहीं है. गाड़ी चल रही है और युवक छत पर स्टंट कर रहा है. कार की छत से बेखौफ होकर पैसे उड़ा रहा है. इस दौरान वीडियो में एक और गाड़ी दिखती है, जिसकी छत पर कई लोग सवार है और डांस कर रहे हैं. उधर, इस दौरान आतिशबाजी भी की जा रही है.
खतरनाक हो सकती है रीलबाजी-
रील और सोशल मीडिया पर दिखावे के लिए की जा रही ऐसी हरकतें किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती हैं. सड़क पर इस तरह का स्टंट सिर्फ स्टंट करने वाले के लिए ही नहीं, बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों के लिए भी खतरनाक है. एक छोटी से गलती से युवक का संतुलन बिगड़ सकता है. आतिशबाजी से दूसरे वाहन चालकों का ध्यान भटक सकता है और एक छोटी-सी लापरवाही बड़े हादसे में बदल सकती है. सवाल उठता है कि रील और लाइक्स के लिए सड़क पर लोगों की जान जोखिम में डालना आखिर कब बंद होगा?
क्या कर रहा है प्रशासन?
इस मामले में सीओ गढ़ राहुल यादव ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच की जाएगी. वीडियो में दिखाई दे रहे वाहन और संबंधित व्यक्तियों की पहचान की जाएगी. यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी करना खतरनाक है. आमजन से अपील है कि रील बनाने के चक्कर में अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें.
ये भी पढ़ें: