Hapur News
Hapur News
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में सड़क पर पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. बताया जा रहा है कि एक शादीशुदा शख्स अपनी प्रेमिका के साथ गेस्ट हाउस में ठहरा था. इस दौरान वो मार्केट में छोले-भटूरे पैक करवा रहा था. तभी उसकी पत्नी फैमिली के साथ वहां पहुंच गई और जमकर हंगामा किया. सड़क पर पत्नी ने पति की जमकर पिटाई की. ये वाक्या हापुड़ के तीर्थनगरी बृजघाट की है.
प्रेमिका से मिलने जाता था पति-
अजय नाम के इस शख्स की शादी को 14 साल हो चुके हैं और उसके दो बेटे भी हैं. पत्नी कविता का आरोप है कि अजय अक्सर काम का बहाना बनाकर सुबह अपने घर से निकलता था और काम पर जाने के बजाय अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच जाता था. परिवार वाले उसकी इन हरकतों से लंबे समय से परेशान थे.
पति पर भारी पड़े 2 प्लेट छोले-भटूरे-
आज जब पत्नी कविता को इसकी जानकारी मिली कि अजय किसी अन्य महिला के साथ बृजघाट में मौजूद है, तो वह तुरंत अपने परिजनों के साथ वहां जा पहुंची. उन्होंने देखा कि अजय एक गेस्ट हाउस के पास दुकान से छोले-भटूरे की दो प्लेट पैक करवा रहा था. पत्नी ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसके बाद वहां भारी भीड़ जमा हो गई.
अजय का आरोपों से इनकार-
अजय ने सफाई देते हुए पत्नी के सभी आरोपों को खारिज कर दिया. उसका कहना था कि उसके साथ कोई महिला नहीं थी और वह केवल घर के मानसिक क्लेश से परेशान होकर बृजघाट आया था. इस पर पत्नी ने पलटवार करते हुए सवाल उठाया कि अगर वह अकेला था, तो फिर छोले-भटूरे की दूसरी प्लेट किसके लिए पैक करवाई जा रही थी.
थाने पहुंचा मामला-
मामला बढ़ता देख स्थानीय ब्रजघाट पुलिस चौकी तक पहुंचा. हालांकि, पुलिसकर्मियों की सूझबूझ और दोनों पक्षों की आपसी सहमति के बाद मामले को सुलझा लिया गया और पति-पत्नी अपने घर लौट गए.
ये भी पढ़ें: