scorecardresearch

चिकन-मटन नहीं, इस दाल में होता है सबसे ज्यादा प्रोटीन... डेली खाएं शरीर बनेगा फौलादी

मूंग की दाल खाने में चिकन-मटन से ज्यादा प्रोटीन होता है. प्रोटीन की भरपूर मात्रा बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को तंदुरुस्त बनाए रखती है. हरी मूंग दाल का सेवन सप्ताह में दो से तीन बार जरूर करना चाहिए.

Moong Dal Rich in Protein Moong Dal Rich in Protein

Moong Dal Rich in Protein: ज्यादातर लोगों को लगता है कि शरीर में प्रोटीन की पूर्ति करने के लिए चिकन, मटन व अंडे जैसे नोन-वेजिटेरियन फूड्स का होना जरूरी है. लेकिन आपको बता दें कि शरीर में प्रोटीन की पूर्ति करने के लिए सिर्फ नोन-वेजिटेरियन फूड्स ही जरूरी नहीं है बल्कि कुछ वेजिटेरियन फूड्स भी हैं, जो खूब प्रोटीन देते हैं. ऐसे में अगर आप भी वेजिटेरियन हैं और प्रोटीन का सोर्स ढूढ़ रहे हैं तो आज हम आपको जिस दाल के बारे में बताने जा रहे हैं, उसके सामने चिकन, मटन और अंडा भी फेल है.

हम बात कर रहे हैं हरी मूंग दाल के बारे में. जी हां, मूंग की दाल खाने में चिकन-मटन से ज्यादा प्रोटीन होता है. प्रोटीन की भरपूर मात्रा बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को तंदुरुस्त बनाए रखती है. हरी मूंग दाल का सेवन सप्ताह में दो से तीन बार जरूर करना चाहिए. इस दाल में नॉनवेज से भी ज्यादा प्रोटीन होता है. इतना ही नहीं मूंग दाल में मौजूद पोषक तत्व न सिर्फ प्रोटीन, बल्कि विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होते हैं.  

मूंग दाल में प्रोटीन
मूंग दाल में लगभग 24% प्रोटीन पाया जाता है. इसके साथ ही मूंग दाल को पचाना भी आसान होता है, जिससे शरीर को इसकी पौष्टिकता जल्दी मिलती है. इसके अलावा, मूंग दाल में आहार फाइबर भी होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है और शरीर को लंबे समय तक ताजगी का एहसास कराता है.

मूंग दाल के फायदे
पाचन में मददगार

हरी मूंग की दाल के सेवन से टिशू की मरम्मत जल्दी होती है. इसमें मौजूद फाइबर की वजह से पाचन तंत्र ठीक से काम करता है.

वजन घटाने में मदद
हरी मूंग में कम कैलोरी होती है और फाइबर का अच्छा स्रोत होने के कारण यह लंबे समय तक भूख को शांत रखता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है.

ऊर्जा का बढ़िया स्रोत
मुंग दाल में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं, खासकर शारीरिक गतिविधियों के लिए.

हार्ट
यह कब्ज की समस्या से मुक्ति दिलाने के साथ ही हृदय के लिए भी काफी फायदेमंद होती है.

कैसे करें डाइट में शामिल
वैसे तो मूंग दाल का सेवन दिन में किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन सुबह या दोपहर के भोजन में इसे शामिल करना अधिक फायदेमंद होता है. अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो इसे रात के खाने में भी खा सकते हैं, क्योंकि यह हल्का और पोषक तत्वों से भरपूर होता है.

ये भी पढ़ें: