Holi special snacks
Holi special snacks
Holi special snacks for guest: होली सिर्फ रंगों का ही नहीं बल्कि तरह-तरह के पकवान खाने का भी एक त्यौहार है. ऐसे में अगर आप होली के दिन गुजिया-पापड़ से हटकर कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो इन 5 स्नैक्स को ट्राई कर सकते हैं. महिलाएं इन्हें पहले से बनाकर एयरटाइट डिब्बों में भी रख सकती हैं, जिससे त्योहार के दिन भागदौड़ से राहत मिलती है. सही मोयन और धीमी आंच पर तलने से पारे कुरकुरे बनते हैं. घर पर बने होने के कारण इनकी शुद्धता और स्वाद पर पूरा भरोसा रहता है, जो होली की खुशियों को और बढ़ा देता है.
कॉर्न चाट
होली पर आप गेस्ट को कॉर्न चाट बनाकर भी सर्व कर सकते हैं. इसके लिए उबले हुए कॉर्न में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नींबू और चाट मसाला मिलाकर झटपट चाट तैयार करें. यह हल्का और हेल्दी स्नैक हर किसी को पसंद आएगा. इसे बनाने में समय भी कम लगता है और खान में बेहद स्वादिष्ट लगती है.
गुड़ पारे
गुड़ पारे एक पारंपरिक और हेल्दी विकल्प माना जाता है. गुड़ को पानी में पिघलाकर छान लें और उसी से आटा तैयार किया जाता है. गुड़ की खुशबू और हल्की मिठास इसे खास बनाती है. तले जाने के बाद ये पारे हल्के सुनहरे और कुरकुरे लगते हैं.
नमकीन काजू
नमकीन काजू बनाने के लिए काजू को हल्का भूनें. फिर इसमें थोड़ा तेल डालकर नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं. धीमी आंच पर मसाले अच्छे से चिपकने तक भूनें. ठंडा होने पर एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें और मेहमानों को सर्व करें.
मसाला कचौरी
खस्ता कचौरी में दाल या मसालेदार स्टफिंग भरकर डीप फ्राई करें. इसे आलू की सब्जी या चटनी के साथ परोसें. होली की पार्टी में यह पारंपरिक स्वाद का मजा दोगुना कर देती है.
चीज बॉल्स
आलू और चीज मिलाकर छोटे बॉल्स बनाएं और गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें. चाय या कॉफी के साथ इसे सर्व करें. खाने में बेहद क्रंची और स्वाद लगता है.
ये भी पढ़ें: