scorecardresearch

होली से पहले चेहरे और बालों पर लगाएं ये चीजें और रंग उतारने के लिए अजमाएं ये टिप्स

होली के दिन रंग खेलते समय बालों और स्किन के साथ नाखून का भी ख्याल रखना जरूरी होता है. पारदर्शी नेल पेन्ट लगाने से रासायनिक रंग आपके नाखून में नहीं फसेगा. इन्हें निकालने में सबसे ज्यादा समय लगता है.

holi holi
हाइलाइट्स
  • रंगो की च्वाइस को लेकर थोड़ा केयर फुल रहने की जरूरत है

  • ब्लैक, ग्रे, पर्पल की जगह लाल या गुलाबी रंग का इस्तेमाल करें

होली के दिन रंग खेलना भला किसे पसंद नहीं होता है लेकिन कई बार रंगो से होने वाले नुकसान को देखते हुए  लोग होली खेलना कम पसंद करते हैं.  रंगो से होने वाली गड़बड़ी में, चेहरे का रंग खराब होना, खुजली और खुश्की वगैरह शामिल है. ऐसे में कुछ छोटी -छोटी सावधानियां अपना कर आप अपने रंगो का मजा दोगूना कर सकते हैं. 

रंग लगने से पहले ऐसे करें स्किन की केयर 

होली खेलने से पहले अपने शरीर पर मोटे कपड़े पहनें, जिससे आपका शरीर अच्छी तरह से ढ़का रहे. मोटे कपड़ों की वजह से शरीर ढ़का रहेगा, और रंग बॉडी स्कीन तक नहीं पहुंच पाएगा. और संवेदनशील त्वचा सुरक्षित रहेगी. 

आप सनस्क्रीन या बेबी ऑयल की मोटी परत लगा कर भी सेंसिटिव बॉडी पार्ट को ढ़क सकते हैं.  इससे रंगों के लिए त्वचा में अंदर जाना मुश्किल हो जाएगा.  यही नहीं, होली खेलने के बाद इससे रंगों को हटाना या त्वचा को साफ करना आसान होगा. 

रंगो की च्वाइस को लेकर थोड़ा केयर फुल रहने की जरूरत है. अगर आप लाल या गुलाबी शेड का इस्तेमाल करें, ये रंग आसानी से हटाया जा सकते हैं. वहीं ब्लैक, ग्रे, पर्पल और ऑरेंज जैसे रंग त्वचा से हटने काफी समय लगता है. 

अपनी कोहनी और घुटनों पर वेसलिन या पेट्रोलियम जेली पहले ही लगा लें.  नाखून में रंग लग जाएं तो बहुत खराब लगते हैं और इन्हें तुरंत साफ करना लगभग नामुमकिन है. वहीं आप होठों पर लिप बाम का इस्तेमाल करें. होंठ शरीर के सबसे सेंसिटिव बॉडी पार्ट में से एक होता है. ऐसे में उसकी देखबाल भी जरूरी होती है. 

आंखें सबसे नाजुक हैं इसलिए आंखों की हिफाजत भी जरूरी होती है.  होली खेलने के समय या तो ग्लेयर्स पहनें या फिर भरपूर पानी से आंखों को धोते रहें.  

होली के दिन रंग खेलते समय बालों और स्किन के साथ नाखून का भी ख्याल रखना जरूरी होता है.   पारदर्शी नेल पेन्ट लगाने से रासायनिक रंग आपके नाखून में नहीं फसेगा. इन्हें निकालने में सबसे ज्यादा समय लगता है. 

ढेर सारा पानी पीएं और अपने शरीर तथा त्वचा को हाइड्रेटेड रखें क्योंकि सूखी त्वचा में रंग ज्यादा समय तक बने रहते हैं.  इसके अलावा तरल पदार्थो के सेवन से ऊर्जा का आपका स्तर बना रहता है. अपनी त्वचा को कृत्रिम रंगों के हानिकारक रसायनों से सुरक्षित रखने के लिए ऑर्गेनिक रंगों का इस्तेमाल करें. अगर आप को एलर्जी है या रैशेज हो जाते हैं तो त्वचा रोग विशेषज्ञ को जरूर दिखाएं.  जानकार की सलाह लेना अच्छा रहता है वरना रसायन आपकी त्वचा को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं. 

रंग लगने के बाद कैसे करें स्किन को साफ 

रंग हटाने के लिए त्वचा को ना रगड़ें. इससे ब्लिस्टर्स, रैशेज या एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं.  इसकी बजाय अपनी त्वचा को गुनगुने पानी से गीला करके 10 से 15 मिनट छोड़ दीजिए और देखिए रंग अपने आप बहकर काफी हल्का हो जाएगा.  रुखे और कठोर साबुन की बजाय हल्के क्लिंजर का इस्तेमाल किया जाना चाहिए. प्राकृतिक और घरेलू क्लिंजर जैसे दूध और बेसन मिलाकर लगाने से भी आपका शरीर अच्छी तरह साफ होता है. 
शरीर से रंग छुड़ाने के लिए नींबू के छिलके का इस्तेमाल भी एक बढ़िया ऑप्शन होता है,  निंबू में ब्लीचिंग के प्राकृतिक गुण हैं.