scorecardresearch

बेसन, पोहा और आलू से बनाएं सुपर क्रिस्पी नाश्ता, 3-4 दिन तक रहेगा फ्रेश, रेसिपी है बेहद आसान

बेसन, पोहा और आलू की मदद से नाश्ते के लिए एक खास रेसिपी बना सकते हैं. इसको 4-5 दिन तक स्टोर भी कर सकते हैं. इसका मतलब है कि एक बार बनाने के बाद इसे 4-5 दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं.

Advertisement
Poha, Aloo, Besan Recipe (Photo/AI) Poha, Aloo, Besan Recipe (Photo/AI)

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत के लिए नाश्ता काफी अहम होता है. सुबह हो या शाम हर रोज नाश्ते को लेकर हमेशा चिंता रहती है. रोज सोचना पड़ता है कि आज नाश्ते में क्या बनाया जाए? आलू पराठा, पोहा या पकौड़े जैसी कुछ चीजें हैं, जिनको हर 2-3 दिन में किचन में बनते देख सकते हैं. अगर आप ये चीजें खाकर बोर हो गए हैं तो आपके लिए के बेहतरीन और सेहत के लिए फायदेमंद नाश्ते की रेसिपी लेकर आए हैं. इसमें आलू, पोहा और बेसन की मदद से रेसिपी तैयार की जाती है. इस रेसिपी को बनाना भी काफी आसान है. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.

एक बार बनाया और 4-5 दिन की चिंता खत्म-
नाश्ते के लिए इस खास रेसिपी को तैयार करने के लिए पोहा, आलू और बेसन का इस्तेमाल किया जाता है. इन तीनों के कॉम्बिनेशन से इसे तैयार किया जाता है. इस खास रेसिपी को 4-5 दिन तक स्टोर भी कर सकते हैं. इसका मतलब है कि एक बार बनाया और 4-5 दिन के लिए नाश्ते की चिंता से मुक्ति मिल जाएगी. नाश्ता तैयार रहेगा, सिर्फ फ्राई करना होगा और परोसना होगा.

खास नाश्ते के लिए क्या है जरूरी?
इस खास नाश्ते को आप सुबह या शाम कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसको बनाने के लिए किचन में मौजूद चीजों की जरूरत होती है. चलिए आपको बताते हैं कि इस खास रेसिपी के लिए किन चीजों की जरूरत होती है.

  • कच्चे आलू
  • बेसन
  • पोहा
  • तेल
  • हींग
  • लहसुन
  • अदरक
  • जीरा

कैसे तैयार करें पोहा?
इस खास रेसिपी के लिए एक कटोरी पोहा लेते हैं. पोहे को 2-3 अच्छी तरह से धूल लेते हैं. इसके बाद इसे पानी में 6-7 मिनट के लिए भिगोकर रख देते हैं. जब पोहा सॉफ्ट हो जाए तो उसे अच्छी तरह से मसलकर स्मूथ डो की तरह बना लें. इसके बाद मैश किए पोहे में एक चौथाई कप बेसन डालें. इसके बाद इसमें पानी मिलाकर अच्छी तरह से मिला लें. 

कैसे तैयार करें आलू के लच्छे?
इसके बाद एक बड़ा आलू लेते हैं और उसे छील लें. इसके बाद उसे बारीक घीस लें. अब आलू के लच्छे तैयार हो गए हैं. एक कहाड़ी लें और उसमें 2 चम्मच तेल डालें. इसमें हींग और जीरा डालें. इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन की पेस्ट डालें. कुछ देर भूनने के बाद इसमें आलू के लच्छे डालें. 2 मिनट तक इसे पकाएं.

अब ऐसे बनाएं खास रेसिपी-
आलू के लच्छों को पकाने के बाद इसमें चिली फ्लेक्स, कटी हरी मिर्च, कढ़ी पत्ता, सफेद तिल, अजवाइन, काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक और कलौंजी मिलाएं. इसे कुछ देर तक कहाड़ी में पकाएं. इसके बाद इसमें पोहे का डो मिलाएं और इसे अच्छी तरह से पकाएं. जब ये पक जाए तो गैस बंद कर दें.

कैसे दें इसे आकार?
थोड़ा गर्म रहने पर ही इसे किसी थाली में निकाल लें. इससे पहले थाली में थोड़ा सा तेल लगा लें, ताकि पोहा और आलू का मिश्रण चिपके नहीं. इसके बाद इसे चौकोर आकार में फैला लें. इसके बाद इसे फ्रीज में 10 मिनट के लिए रख दें. इसके बाद इसे बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें. अब आपकी क्रिस्पी नाश्ता तैयार है.

इसे स्टोर कर सकते हैं और 4-5 दिन तक आराम से इसको इस्तेमाल कर सकते हैं. जब इसे खाना हो, मीडियम फ्लेम पर गर्म तेल में इसे फ्राई कर लें और इसको परोस लें. 

ये भी पढ़ें: