scorecardresearch

Hair Care Tips: लंबे बाल चाहिए तो कितने दिनों में कटवाएं बाल? जान लें सही जवाब... रॉकेट की स्पीड से बढ़ेंगे बाल!

बालों की ग्रोथ सिर की त्वचा के अंदर मौजूद छोटे-छोटे हेयर फॉलिकल्स से होती है. हर बाल इन फॉलिकल्स से निकलता है और इसकी ग्रोथ हार्मोन, जेनेटिक्स, उम्र और पोषण पर निर्भर करती है. कुछ लोग मानते हैं कि बार-बार कटिंग से बाल जल्दी बढ़ते हैं, जबकि अन्य इसे गलत बताते हैं. लेकिन इन दोनों के बीच सच क्या है चलिए जानते हैं.

Hair Care Tips Hair Care Tips

लंबे और घने बाल पाना हर किसी की चाहत होती है. लेकिन बालों की देखभाल को लेकर एक सवाल हमेशा चर्चा में रहता है. क्या नियमित रूप से बाल ट्रिम करने से उनकी ग्रोथ तेज होती है? वहीं कुछ लोग मानते हैं कि बार-बार कटिंग से बाल जल्दी बढ़ते हैं, जबकि अन्य इसे गलत बताते हैं. लेकिन इन दोनों के बीच सच क्या है चलिए जानते हैं.

बालों की ग्रोथ सिर की त्वचा के अंदर मौजूद छोटे-छोटे हेयर फॉलिकल्स से होती है. हर बाल इन फॉलिकल्स से निकलता है और इसकी ग्रोथ हार्मोन, जेनेटिक्स, उम्र और पोषण पर निर्भर करती है. सामान्य तौर पर बाल हर महीने लगभग आधा इंच बढ़ते हैं. इसका मतलब है कि एक साल में करीब 6 इंच तक बाल बढ़ सकते हैं. बालों की ग्रोथ का संबंध स्कैल्प के अंदर होने वाली जैविक प्रक्रिया से है, न कि बालों के सिरों से. इसलिए बाल ट्रिम करने से उनकी ग्रोथ स्पीड पर सीधा असर नहीं पड़ता.

अगर ट्रिमिंग से बाल नहीं बढ़ते, तो फिर इसकी जरूरत क्यों होती है?
इसका जवाब है डैमेज कंट्रोल. बालों के सिरे सबसे पुराने और कमजोर हिस्से होते हैं. धूप, केमिकल और हीट स्टाइलिंग से ये जल्दी खराब हो जाते हैं. जब बालों में स्प्लिट एंड्स यानी दोमुंहे बाल बन जाते हैं, तो ये धीरे-धीरे ऊपर की ओर बढ़ते हैं और बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं. ऐसे में ट्रिमिंग इन खराब सिरों को हटाकर बालों को टूटने से बचाती है.

कितनी बार करें ट्रिमिंग
बाल ट्रिम करने का सही समय हर व्यक्ति के बालों के प्रकार और लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है.
अगर आप बाल लंबे करना चाहते हैं, तो 10 से 12 हफ्ते में एक बार ट्रिमिंग सही मानी जाती है.
अगर बालों पर केमिकल ट्रीटमेंट या ज्यादा हीट का इस्तेमाल होता है, तो 6 से 8 हफ्ते में ट्रिमिंग बेहतर होती है.
छोटे बालों के लिए 4 से 6 हफ्ते में ट्रिमिंग जरूरी होती है ताकि स्टाइल बना रहे.

ये भी पढ़ें: