scorecardresearch

How to Prevent Milk from Curdling: दूध में जरा सा डाल दें यह सफेद चीज, गर्मी में भी घंटों नहीं फटेगा मिल्क! फ्रिज की नहीं पड़ेगी जरूरत 

How To Avoid Milk Curdling In Summer: गर्मी शुरू हो गई है. इस मौसम में दूध फटने की शिकायत अधिक रहती है. हम आपको कुछ ट्रिक्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप बिना फ्रिज में रखे भी दूध को घंटों फटने से बचा सकते हैं. 

How To Avoid Milk Curdling In Summer How To Avoid Milk Curdling In Summer

गर्मी के मौसम में खाने-पीने की चीजों को रखने में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है. ऐसा नहीं करने पर ये चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं. सबसे अधिक दूध फटने का डर लगा रहता है. हम आपको कुछ ट्रिक्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप बिना फ्रिज में रखे भी दूध को घंटों फटने से बचा सकते हैं. दूध एकदम फ्रेस और पीने लायक बना रहेगा. 

1. एक नहीं, इतने बार उबालें दूध
यदि दूध को फटने से बचाना चाह रहे हैं तो इसे एक बार नहीं बल्कि 24 घंटे में तीन से चार बार उबालें. ध्यान रखें कि दूध को खौलाने के दौरान आंच तेज न हो ताकि कम आंच पर दूध अच्छे उबल जाए. गर्म दूध को पूरा ढककर नहीं रखना चाहिए. ऐसा करने से दूध जल्दी खराब हो जाता है और फट जाता है.

2. दूध में जरा सा डाल दें यह सफेद चीज 
यदि आप दूध को उबालना भूल गई हैं और आपको दूध फटने का डर सता रहा है तो आप इसमें जरा सा बेकिंग सोडा मिला दीजिए. इसके बाद दूध को उबालें. ऐसा करने से दूध फटेगा नहीं. ध्यान रखें कि बेकिंग सोडा को दूध में अधिक नहीं डालना है क्योंकि अधिक होने पर दूध का स्वाद खराब हो सकता है. बेकिंग सोडा सफेद होता है. 

3. ऐसे रखें दूध
यदि आपके घर में फ्रिज नहीं है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप बिना फ्रिज के भी दूध को घंटों फटने से बचा सकती हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले दूध को अच्छी तरह से उबालना होगा. इसके बाद दूध को ठंडा कर लें. फिर किसी बड़े बर्तन में पानी को भरकर उसमें दूध वाले बर्तन को रखें. आप पंखे के नीचे इस दूध को रखें. इससे दूध फटने से बच जाएगा. 

4. बर्तन का रखें ध्यान
दूध को फटने से बचाना है तो बर्तन का भी ध्यान रखना होगा. दूध को हमेशा साफ बर्तन में ही रखें क्योंकि गंदे बर्तन में दूध खराब हो सकता है. बर्तन साफ होने पर भी दूध रखने से पहले इसे एक बार पानी से जरूर धो लें. बर्तन में दूध को डालने से पहले इसमें एक से दो चम्मच पानी डाल दें. यह दूध को नीचे चिपकने नहीं देगा.  कुछ लोग पुराने दूध के बर्तन में ही नए दूध को डालकर गर्म कर देते हैं. इससे दूध फट सकता है. ऐसे में हमेशा साफ बर्तन में ही दूध को उबालना चाहिए

5. पैकेट वाले दूध को अधिक समय तक न उबालें 
पैकेट वाले दूध को अधिक समय तक नहीं उबालना चाहिए क्योंकि पॉइश्चराइज्ड मिल्क को गर्म करने की जरूरत नहीं होती. कंपनी पैकिंग से पहले दूध को अच्छी तरह पॉइश्चराइज करती है, जिसकी वजह से कीटाणुमुक्त और संरक्षित रहता है. इस दूध को दोबारा गर्म करने से पोषक तत्व कम हो जाते हैं. आप कोशिश करें कि पैकेट वाले दूध को घर लाने के बाद कुछ घंटों में ही इसका इस्तेमाल कर लें.