scorecardresearch

How To Check Gold purity: सोना खरीदने का बना रहे प्लान? तो ऐसे करें असली गोल्ड की पहचान... वरना दुकान वाला बना देगा 'उल्लू'

How to Check Gold purity: गोल्ड खरीदते समय सावधान रहना चाहिए और कुछ खास बातों का जरूर ध्यान देना चाहिए. आज हम आपको बता रहे हैं कि सोना खरीदते वक्त किन पांच बातों पर ध्यान देना सबसे जरूरी है. सोना खरीदने से पहले सबसे महत्वपूर्ण कदम बीआईएस हॉलमार्क की जांच करें.

असली सोने की पहचान कैसे करें असली सोने की पहचान कैसे करें

Tips To Buying Gold: शादी से लेकर कई तरह के मौके पर सोने की डिमांड बढ़ जाती है. इस दौरान सोने की ज्वेलरी की खरीदारी खूब होती है. हालांकि इस समय सोना काफी महंगा हो गया है. यही कारण है कि, आजकल बाजार में लोग नकली सोना भी बेचने लगे हैं. इसलिए खरीदारी से पहले यह पता करना जरूरी है कि सोना असली है या नकली. लेकिन हर किसी को यह पता नहीं होता है कि असली सोने की पहचान कैसे करें? तो चलिए आपको बताते हैं असली सोने की पहचान कैसे किया जा सकता है.

ये बात जानना जरूरी

बता दें कि, 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध (99.9 प्रतिशत) माना जाता है. इसका इस्तेमाल सोने का सिक्का और बार बनाने में किया जाता है. जबकि 22 कैरेट सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है. यह सोने की ज्वेलरी बनाने के लिए बेहतर माना जाता है. 22 कैरेट सोने की ज्वैलरी बनाने में 22 पार्ट्स सोने और दो पार्ट्स सिल्वर, निकेल या कोई अन्य मेटल का इस्तेमाल होता है. 

असली सोने की पहचान (Tricks To Check Gold Purity)
हॉलमार्क: सोना खरीदने से पहले सबसे पहले बीआईएस हॉलमार्क की जांच करें. भारत में असली सोने के आभूषणों पर BIS का हॉलमार्क लगा होता है. इस छोटी सी मुहर पर BIS का लोगो, कैरेट में शुद्धता और जौहरी का पहचान चिन्ह जैसी जानकारी होती है.  

रसीद लेना न भूलें
कुछ दुकानदार, ग्राहकों को गुमराह करने के लिए नकली हॉलमार्क स्टाम्प का इस्तेमाल करते हैं. इससे बचने के लिए, ग्राहकों को हमेशा एक रसीद मांगनी चाहिए जिसमें कैरेट मूल्य, वजन, निर्माण शुल्क और लागू कर शामिल हों.

पानी से करें टेस्ट
सोने के गहने को पानी से भरे कटोरे में डालें. असली सोना असली होगा तो तुरंत डूब जाएगा. वहीं अगर सोना नकली हो या उस पर सोने की परत चढ़ी हो तो वह कुछ देर के लिए तैर सकता है.

चुंबक 
चुंबक चांदी और सोना को अपनी तरफ कभी नहीं खींचती है, लेकिन इसमें कुछ मिलावट है और जब आप चुंबक उसके पास रखते हैं तो वह अपनी तरफ खींच लेता है. इससे आप समझ सकते हैं कि यह कैसा माल है. अगर चुंबक जेवर को नहीं खींच रहा तो वह असली हो सकते हैं.

रंग 
असली सोने से त्वचा का कोई रंग नहीं बदलता है. अगर आपकी त्वचा हरी, काली हो जा जाए तो इसका मतलब वह सोना अशुद्ध है या उस पर सोने की परत चढ़ी हो सकती है.

ये भी पढ़ें: