scorecardresearch

Sulfate Vs Sulfate free Shampoo: इन 5 तरीके से पहचाने कि आपके शेम्पू में सल्फेट है या नहीं... और बना लें नेचुरल शेम्पू घर पर

सल्फेट वाले शेम्पू बालों को बेजान बना देते हैं, जिनसे बाल जल्दी खराब और रूखे होने लगते हैं. आप भी इन कुछ चीजों को नोटिस कर के पता लगा सकते हैं कि आपके शेम्पू में सल्फेट है या नहीं. इसके साथ ही हम आपको नेचुरल तरीके से शेम्पू बनाने का तरीका भी बताने जा रहे हैं.

सल्फेट फ्री शेम्पू पहचाने का तरीका सल्फेट फ्री शेम्पू पहचाने का तरीका

How to Identify Sulfate Free Shampoo in 5 ways शेम्पू लगते जितने कमाल के हैं, उतने ही बालों को तकलीफ पहुंचाते हैं. कुछ देर के लिए भले शेम्पू करने से बालों में साइन आ जाए, लेकिन इसका परिणाम बाद में बालों को भुगतना पड़ता है. सल्फेट वाले शेम्पू बालों को ड्राई, डेमेज और कमजोर बना देते हैं. इनसे बचने के बहुत से घरेलू तरीके हैं, जिसको आप आसानी से घर पर बना सकते हैं. 

जो ट्रिक आज हम आपको बताने जा रहे हैं, उसका इस्तेमाल कर आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपके शेम्पू में सल्फेट है या नहीं है.


1. शेम्पू पर लगे इंग्रेडिएंट्स की सूची देखें
कंपनी कभी भी डायरेक्ट सल्फेट का नाम नहीं लिखती है. वह अलग-अलग तरीकों से सल्फेट मौजूद होने का प्रमाण देती है. जिसको कोई नॉर्मल इंसान नहीं समझ सकता. अगर आपको आपके शेम्पू के बोटल पर SLS, SLES, ALS, Sodium Sulfate, Ammonium Lauryl Sulfate जैसे नाम दिखे, तो समझिए आपके शेम्पू में सल्फेट की मात्रा मौजूद है. 


2. झाग से पहचान करें
अगर जरा से शेम्पू लगाने से झाग ज्यादा मात्रा में बने तो समझिए, आपके शेम्पू में सल्फेट बहुत उच्य मात्रा में मौजूद है, जो बालों को डेमेज करने के लिए काफी है. 


3. रूखे बालों से पता चलेगा
अगर आपके बाल शेम्पू करने के बाद भी रूखे दिखते हैं, तो इसका मतलब है कि उनमें कंपनी की ओर से बहुत ज्यादा मात्रा में केमिकल मिलाया गया है. सल्फेट पहले बालों की गंदगी को साफ करते हैं, फिर उन्हें रूखा बना देते हैं. 


4. अगर स्कैल्प में हो जलन तो तुरंत करें शक 
अगर शेम्पू करने के तुरंत बाद, बीना जुएं के भी बालों में खुजली या जलन होती है, तो शेम्पू तुरंत बदलें. सल्फेट वाले शेम्पू तुरंत असर छोड़ते हैं और समस्या बढ़ाते हैं. अगर अगले दिन तक ये समस्या बनी है, तो नजरंदाज न करें. 


5. हेयर ट्रीटेड का फीका होना
अगर आपने वालों को कलर करवा रखा है, तो आप नोटिस करिएगा कि आपके बालों का रंग फीका होने लगा है. सल्फेट वाले शेम्पू बालों के क्यूटिकल्स को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे हेयर कलर फीका होने लगता है.  

बालों में साइन लाने का उपाय 
भले थोड़ा महंगा हो, लेकिन ऐसे शेम्पू खरीदें जिनमें सल्फेट न हो. अगर हो भी तो बहुत कम मात्रा में. आप चाहे तो नेचुरल तरीके से घर में भी ऑर्गेनिक शेम्पू बना सकते हैं.   

ऑर्गेनिक शेम्पू बनाने का तरीका, जिसके लिए आपको चाहिए-
आंवला पाउडर- दो चम्मच 
रीठा पाउडर- चार चम्मच 
शिकाकाई पाउडर- 2 चम्मच 
गुड़हल के फूल का पाउडर- 2 चम्मच 
मुल्तानी मिट्टी- 2 चम्मच 
रोजमेरी एसेंशियल ऑयल- 2 से 4 बूंद
भृंगराज पाउडर- 2 चम्मच 

इन सब को एक साथ मिला कर पानी में 15 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर बालों में लगा कर बालों को धो लें. इससे बाल नेचुरल तरीके से साफ होते हैं और बालों में चमक आती है. ये नेचुरल शेम्पू बालों को सफेद होने से भी लंबे समय तक के लिए बचाते हैं. 

आप बालों में सोने जैसे साइन के लिए सल्फेट फ्री शेम्पू में 2 चम्मच हनी मिला कर लगा सकते है. इससे भी बालों में नेचुरल सोने जैसी चमक आती है.

ये भी पढ़ें