AI Generated Image
AI Generated Image
कार चलाते समय साफ विंडस्क्रीन होना बहुत जरूरी होता है. शीशे पर धूल, पानी के निशान या जमा हुई गंदगी से कार ड्राइव करने में मुश्किल हो सकती है. ऐसे में कई बार साफ दिखाई नहीं देता, जो ड्राइवर के लिए बड़ी परेशानी बन सकती है.
विंडस्क्रीन को आप ऐसे ही किसी भी चीज़ से साफ नहीं कर सकते, वजह हैं कि खरोंच पड़ने का डर रहता है, साथ ही साफ होने की जगह उलटा और गंदी भी हो सकती है. कई लोग विंडस्क्रीन साफ करने के लिए घर में मौजूद सफेद सिरके का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन सवाल है कि क्या सिरका सच में कार के शीशे को साफ करता है?
सिरके में एसिटिक एसिड होता है, जो शीशे पर जमा कुछ पानी के निशान, हल्की गंदगी और दूसरी गंदगी की परत को ढीला करने में मदद कर सकता है. इसलिए अगर कार की विंडस्क्रीन पर हल्के दाग या पानी के निशान हैं, तो पानी में मिलाकर सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है. पर ज्यादा जिद्दी दाग, पक्षियों-कीड़ों की गंदगी वगैराह के लिए कार वाला खास ग्लास क्लीनर ज्यादा बेहतर रहता है.
सिरके को सीधे बड़ी मात्रा में विंडस्क्रीन पर स्प्रे करना ठीक नहीं होता. इसे इस्तेमाल करने के लिए आप सिरके और पानी को बराबर मात्रा में मिलाएं. जिसके बाद इस मिक्सचर को साफ माइक्रोफाइबर कपड़े पर लगाएं और शीशे को धीरे-धीरे साफ करें.
सफाई के बाद एक अलग सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से विंडस्क्रीन को अच्छी तरह पोंछें भी. इससे शीशे पर लकीरें या घोल के निशान नहीं रहेंगे. पहली बार इस्तेमाल करने से पहले किसी छोटे हिस्से पर इसका पैच टेस्ट जरूर करें.
सिरके को कार के पेंट, रबर सील और प्लास्टिक हिस्सों पर जानबूझकर न डालें. अगर गलती से लग जाए तो तुरंत कपड़े से साफ कर दें. विंडस्क्रीन पर खुरदरे कपड़े या स्क्रबर भी न इस्तेमाल करें, क्योंकि इससे शीशे पर खरोंच आ सकती है.