scorecardresearch

Kitchen Hacks: क्या आपके किचन टॉवल से भी आती है सड़े मसालों की बदबू? साबुन नहीं, बस पानी में मिलाएं ये 5 रुपए की चीज, चमक उठेगा रेशा-रेशा

क्या आपके किचन टॉवल रोज-रोज इस्तेमाल होने की वजह से चिपचिपे और दागदार हो गए हैं? तेल, मसाले और बार-बार हाथ पोंछने से ये कपड़े जल्दी मैले हो जाते हैं और कई बार लाख कोशिश करने के बाद भी इनकी बदबू और चिकनाहट हटती ही नहीं है.

How to clean Kitchen Towel Hacks How to clean Kitchen Towel Hacks
हाइलाइट्स
  • किचन टॉवल से बदबू हटाने का तरीका

  • सारे हैं एकदम दमदार हैक्स

रसोई में बर्तन, गैस और बाकी चीजों के साथ जो चीज सबसे ज्यादा चलती है, वह है आपका किचन टॉवल. कभी हाथ पोंछने में, कभी गर्म बर्तन उठाने में, तो कभी सफाई में. यही वजह है कि किचन टॉवल सबसे जल्दी गंदे भी होते हैं. उन पर जमी पुरानी चिकनाई, मसालों के पीले-लाल दाग और बदबू अक्सर साबुन से भी नहीं जाती. लेकिन अब चिंता करने या इन्हें फेंक देने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. घर में मौजूद कुछ आसान चीजों से आप इन्हें दोबारा बिल्कुल साफ और ताजा बना सकती हैं. वह भी आसानी से, कुछ ही मिनटों में इनकी गंदगी निकल जाएगी. सबसे अच्छी बात है कि ये चीजें आपको आसानी से घर में मिल जाएंगी या तो 5 रुपए में बाजार से खरीद सकती हैं. 

1. गर्म पानी और बर्तन धोने वाले लिक्विड को करें इस्तेमाल
एक कटोरी गर्म पानी में बर्तन धोने वाला लिक्विड या साबुन डालें. उसमें किचन टॉवल को 15 से 20 मिनट के लिए भिगो कर छोड़ दें. गर्म पानी की वजह से जमी हुई चिकनाई तुरंत ढीली पड़ जाती है और छोड़ा सा निचोड़ने पर कपड़ा साफ हो जाता है. सबसे कमाल की बात है कि इन्हें ज्यादा रगड़ कर हाथों को थकाने की जरूरत नहीं पड़ती. 

2. सिरका से हटाएं चिपचिपाहट 
एक मग गर्म पानी में आधा कप सफेद सिरका मिला लें. फिर किचन टॉवल को 10 से 15 मिनट के लिए इसमें डाल दें. सिरका तेल और मसालों की चिपचिपाहट घोल कर उन्हें अलग कर देता है और बदबू भी खत्म कर देता है. अगर कपड़ा बहुत ज्यादा गंदा है तो सिरका सीधे दाग पर भी लगाया जा सकता है.

3. बेकिंग सोडा भी आता है काम 
अगर टॉवल पर पुराने, गहरे या जमे हुए दाग हैं, तो बेकिंग सोडा बहुत काम आता है. इसके लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा को गर्म पानी में घोलें और कपड़े को आधे घंटे के लिए भिगो दें. यह दाग, चिकनाई और बदबू, तीनों हटाता है. 

4. नींबू किया है इस्तेमाल?
नींबू के रस में ऐसे गुण होते हैं जो दाग हल्के भी करते हैं और कपड़े में ताजगी भी लाते हैं. अगर नेचुरल तरीके से साफ करना चाहते हैं, तो इसके लिए गर्म पानी में नींबू निचोड़कर कपड़ा डाल दें या सीधे नींबू दाग पर रगड़ें. थोड़ी देर बाद धोने पर टॉवल में से खुशबू भी आ जाती है और दाग भी रवाना हो जाते हैं. 

 

ये भी पढ़ें