scorecardresearch

How to clean cooler: कितना भी गंदा और पुराना हो कूलर, बस कर लें ये काम... चमकेगा नया जैसा और AC जैसी ठंडक देगा!

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे तरीकों के बारे में जिससे आपका कूलर एकदम नए जैसा चमकने लगेगा और AC जैसी ठंडक देगा. तो आइए जानते हैं कूलर क्लीनिंग की स्टेप-बाय-स्टेप गाइड, जिससे आपको मिलेगी बिना बदबू वाली एकदम ठंडी हवा.

How to clean air cooler How to clean air cooler

Cooler Cleaning Tips: गर्मी का मौसम आ गया है, ऐसे में लोग घर में रखे पुराने कूलर निकालते हैं. हालांकि, महीनों से बंद ये कूलर काफी गंदे हो जाते हैं, और गंदी हवा देते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो अब बेफिक्र हो जाइए. क्योंकि, आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे तरीकों के बारे में जिससे आपका कूलर एकदम नए जैसा चमकने लगेगा और AC जैसी ठंडक देगा. तो आइए जानते हैं कूलर क्लीनिंग की स्टेप-बाय-स्टेप गाइड, जिससे आपको मिलेगी बिना बदबू वाली एकदम ठंडी हवा.

कूलर साफ करने का तरीका
सबसे पहले कूलर का प्लग निकाल दें, फिर सूखे कपड़े से बाहर जमी धूल हटाएं. इसके बाद हल्के डिटर्जेंट वाले गीले कपड़े से बाहरी हिस्से को अच्छी तरह पोंछकर साफ करें, जिससे कूलर बिल्कुल फ्रेश लगे.

जब कूलर साफ हो जाए तो, नींबू और सिरका का इस्तेमाल करें. इसके लिए पानी में सिरका व नींबू मिलाकर कूलर के पार्ट्स को घोल में 15 से 20 मिनट के लिए डूबा कर रख दें. कुछ देर बार जंग साफ हो जाएगा.

कूलर की ठंडी हवा सीधे तौर पर पैड्स की स्थिति पर निर्भर करती है. अगर घास (Aspen Pads) बहुत पुरानी और काली पड़ गई है, तो उन्हें बदल देना ही बेहतर है.

कूलर के पानी में थोड़ी मात्रा में एंटीसेप्टिक लिक्विड डालने से बदबू नहीं आती और हवा ताजगी भरी रहती है. यह बैक्टीरिया को पनपने से भी रोकता है.

अगर आपका कूलर लोहे का है, तो सफाई के बाद उसे धूप में सुखाएं और जहां भी पेंट उखड़ा हो, वहां एंटी-रस्ट पेंट लगा दें

पुराने कूलर से ऐसे पाएं ठंडी हवा
जब भी आप कूलर का इस्तेमाल करें तो विंडो और दरवाजे को बंद करके रखें.

अगर आपका कूलर ठंडी हवा नहीं दे रहा है तो एक बार कूलर के पंप की सर्विस करा लें या फिर नया पंप खरीद लें.

अगर आप कूलर में इंस्टेंट कूलिंग चाहते हैं तो कूलर चलाने से पहले उसके टैंक में आप बर्फ भी डाल सकते हैं.

कूलर को हमेशा खुली जगह जैसे- बालकनी या खिड़की पर लगाएं. इससे वेंटिलेशन बना रहेगा और आपको ठंडी हवा मिलेगी.

ये भी पढ़ें: