scorecardresearch

पानी टंकी में ये एक चीज डाल देंगे तो कभी नहीं आएगी बदबू! बैक्टीरिया भी रहेंगे कोसों दूर

How to use alum to clean a water tank: दरअसल, गर्मी के दौरान टंकी में गंदगी और बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं. अगर टंकी ठीक से बंद न हो तो स्थिति और खराब हो जाती है. लंबे समय तक पानी नहीं बदलने पर उसमें दुर्गंध आना शुरू हो जाती है.

water tank cleaning tips water tank cleaning tips
हाइलाइट्स
  • फिटकरी से पानी साफ करने की विधि

  • 5000 लीटर पानी में फिटकरी कितनी डालें

गर्मी का मौसम शुरू होते ही पानी की जरूरत बढ़ जाती है, लेकिन इसी समय सबसे बड़ी परेशानी साफ पानी को लेकर सामने आती है. खासकर घरों की छत पर रखी पानी की टंकियों में बदबू और गंदगी एक आम समस्या बन जाती है. कई बार टंकी में जमा पानी से मछली जैसी बदबू आने लगती है, जिससे न सिर्फ नहाना मुश्किल हो जाता है बल्कि यह सेहत के लिए भी खतरा बन सकता है. ऐसे में लोग बार-बार टंकी साफ करने को मजबूर होते हैं, जो हर बार आसान नहीं होता.

पानी की टंकी से क्यों आती है बदबू?
दरअसल, गर्मी के दौरान टंकी में गंदगी और बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं. अगर टंकी ठीक से बंद न हो तो स्थिति और खराब हो जाती है. लंबे समय तक पानी नहीं बदलने पर उसमें दुर्गंध आना शुरू हो जाती है. यही पानी घर के रोजमर्रा के कामों में इस्तेमाल होता है, जिससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ सकता है.

लेकिन इस समस्या का एक बेहद आसान और सस्ता समाधान भी है, जिसे अपनाकर आप पानी को लंबे समय तक साफ और बिना बदबू वाला रख सकते हैं.

सिर्फ एक टुकड़ा फिटकरी से होगा कमाल
अगर आप टंकी के पानी में फिटकरी का एक छोटा टुकड़ा डाल देते हैं, तो यह पानी में मौजूद गंदगी, काई और बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है. फिटकरी पानी को साफ करने के साथ उसकी बदबू भी दूर कर देती है.

इसे इस्तेमाल करने का तरीका भी बहुत आसान है. सबसे पहले फिटकरी के एक छोटे टुकड़े को हल्का सा पीस लें. इसके बाद इसे पानी की टंकी में डाल दें. याद रखें फिटकरी डालने से पहले टंकी को खाली कर दें  और उसमें ताजा पानी भरें. 

कुछ ही समय में फिटकरी पानी में घुलकर अशुद्धियों को नीचे बैठा देती है और पानी को साफ करने लगती है.

टंकी की समय-समय पर करें सफाई

  • हालांकि, सिर्फ फिटकरी डालना ही काफी नहीं है. टंकी की समय-समय पर सफाई करना भी जरूरी है. विशेषज्ञों के मुताबिक, हर 2 से 3 महीने में पानी की टंकी की सफाई जरूर करनी चाहिए. इससे बैक्टीरिया और गंदगी जमा नहीं होती.

  • इसके अलावा कुछ और बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है. जैसे टंकी को हमेशा ढककर रखें, ताकि धूल-मिट्टी अंदर न जाए. पानी को लंबे समय तक जमा करके न रखें और कोशिश करें कि टंकी का पानी नियमित रूप से बदलता रहे.

  • अगर टंकी से पहले ही तेज बदबू आ रही है, तो पहले उसे खाली करके अच्छी तरह साफ करें. इसके बाद ही फिटकरी का इस्तेमाल करें. इससे बेहतर परिणाम मिलेंगे.

ये भी पढ़ें: